नहीं रहे सपा मुखिया ,गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Spread the love

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ,समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुख्‍यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया।वे 82 साल के थे. उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली।

पिछले 10 दिन से मेदांता अस्‍पताल में यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सैफई ले जाया जा रहा है। कल दोपहर 3 बजे सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,सीएम योगी ,राजद अध्यक्ष लालू यादव,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ,प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित कई सामाजिक संगठनों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उधमसिंहनगर पुलिस की सतर्कता से कैबिनेट मंत्री पर हमले की बड़ी साजिश हुई नाकाम

Spread the love ऊधम सिंह नगर।उधमसिंहनगर पुलिस ने जनपद के सितारगंज थाना की तहरीर पर सतर्कता दिखाते हुए कैबिनेट मंत्री पर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया हैं।उक्त प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्र०सू०रि० सं० 408/2022 धारा 115/120बी / 121ए / 34 भादवि बनाम हीरा […]