कृषक महोत्सव रवी 2017 का शुभारंभ स्थानीय विधायक मुकेश कोली ने दीप प्रज्जवलित कर किया

Spread the love
पौड़ी ।देवभूमि खबर। कृषि विभाग की पहल पर कृषक महोत्सव रवी 2017 का शुभारंभ स्थानीय विधायक मुकेश कोली, जिलाधिकारी सुशील कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, ब्लाक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विधायक द्वारा कृषि महोत्सव में दूर दराज से आये कृषकों एवं जन समुदाय को स्वरोजगार पद्धति से खेती अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें कृषि के क्षेत्र में संकल्प लेना होगा कि बंजर खेती को आबाद करना होगा। उन्होंने कहा कि नेपाली मूल के लोग हमारे उत्तराखं डमें खेती करते हैं और हम लोग अपने राज्य से शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं, जो कि चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि हर जनमानस में भावात्मक भाव समाप्त होते जा रहा है। जिसे हमें जीवित रखना होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम की इतिश्री नहीं होनी चाहिए। कृषक और अधिकारी को दूरस्थ क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के प्रशिक्षण देना होगा। ताकि हर कृषक कृषि के माध्यम से स्वालम्बी बन सके। विधायक ने 14 कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर न्याय पंचायतों के लिए रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने राहुल तड़ियाल ग्राम गडोली, झव्वन सिंह ग्राम डुन्क, गजे सिंह ग्राम डुन्क आदि को पॉवर ट्रेलर के साथ ही तीनों को जल पम्प फसल स्प्रे वितरित किये। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक तथा जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलांें का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर स्टॉल में बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने विभाग की जानकारी कृषकों को विस्तार से देने को कहा। जिलाधिारी सुशील कुमार ने कहा कि कृषि विकास रथों के माध्यम से प्रत्येक न्याय पंचायतों को खेती की विशेष प्रगतिशील जानकारी दी जायेगी। 9 अगस्त 2017 को प्रधानमंत्री द्वारा संकल्प से सिद्धि का नाम दिया गया था तथा 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी किसान, विभाग तथा कृषि से संबंधित संस्थाएं मिलकर कलस्टर के माध्यम से खेती करने की पद्धति को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनपद के लिए पलायन सबसे बड़ी चुनौती है। जिलाधिकारी द्वारा बीरोंखाल ब्लाक में कम पलायन व खेती को बढ़ाये जाने की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में मौसमी फसलों व फलों का उत्पादन किया जाने का प्रयास किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कम किसानों द्वारा क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा रहा है। जो चिंता का विषय है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने को कहा। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह राणा द्वारा कृषि से संबंधित जानकारी उपस्थित कृषकों को दी। उन्होंने कलस्टर के माध्यम से उन्न्त खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बीज, दवाई, कृषि उपकरण, स्वास्थ्य कार्ड, किसान ऋण, प्रधानमंीत्र बीमा योजना, सुरक्षा योजना आदि पर प्रकाश डालते हुए आम जन को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने उन्नत खेती, पलायन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें ख्ेाती पर विशेष जोर देना चाहिए। इस मौके पर कृषकों को ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका समृद्धि कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर प्रगतिशील काश्तकार विद्यादत्त शर्मा गांवों में नवयुवकों को खेती से जोड़ने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में कृषि, सगंध पौधा कंेंद्र सेलाकुई, कृषि विज्ञान केंद्र भरसार, मत्स्य विभाग, आईडीबीआई, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, जलागम समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला सूचना विभाग की पहल पर गढ़कला सांस्कृतिक दल की ओर से कई सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम तथा नाबार्ड के तत्वाधान में जादूगर सलमान ने कृषि के बढ़ावे पर प्रकाश डाला। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, केवीके भरसार के डीन वीपी नौटियाल, कृषि विशेषज्ञ भरसार डा. होशियार सिंह, अपर निदेशक पशुपालन डा. अशोक कुमार, सहायक कृषि अधिकारी रमेश नेगी, गिरीश चंद्र गैरोला, बलवीर सिंह नेगी, राममोहन सिंह रावत, बीडीओ कल्जीखाल नत्थन सिंह, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है:मुख्यमंत्री

Spread the loveपंतनगर।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पंतनगर में कृषक महोत्सव रबी2017 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषक महोत्सव रबि2017 के माध्यम से किसानों को नई तकनीक आदि […]