गंगा में विसर्जित की गयी अरूण जेटली की अस्थियां

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत स्व .अरूण जेटली की अस्थियाँ सोमवार को हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गयी। अस्थियां लेकर अरूण जेतली परिजन हरिद्वार पहुंचे थे। स्व.जेतली के पुत्र रोहन जेतली ने पूर्ण वैदिक विधि विधान व मंत्रोच्चारण के बीच अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया।

अस्थि कलश के हरिद्वार पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक स्व.जेतली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मंत्री धन सिंह रावत, डॉ.हरक सिंह रावत, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, केन्द्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक यतीश्वरानंद,देशराज कर्णवाल, पुष्कर
सिंह धामी, आदेश चैहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान, स्वामी रामदेव, इंडिया टीवी के पत्रकार रजत शर्मा, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ सहित केंद्र तथा प्रदेश सरकार के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस ने भी स्व.जेतली को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार पुलिस ने पकड़ी 33 लाख कीमत की अवैध शराब

Spread the loveहरिद्वार।देवभूमि खबर। चण्डीघाट चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लायी गयी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत लगभग 33 लाख रूपए है। शराब ट्रक में लदे सरसों के तेल के कनस्तरों में छुपा रखी […]