जमातियों के संपर्क में आए 690 लोगों को घरों में किया क्वॉरेंटाइन

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे जमातियों के संपर्क में आए 690 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। क्वारेंटाइन किए गए लोगों का स्वास्थ्य विभाग लगातार चेकअप कर रहा है। निजामुद्दीन के मरकज से लौटे जमातियों के बाद देश भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया। देश में अभी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार से पार पहुंच चुका है। हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3 हो गई है। वहीं उत्तराखंड में भी इनकी संख्या आज तक 35 हो गयी है। इसके चलते पूरे प्रदेश में लॉक डॉउन में सख्ती बरती जा रही है। क्षेत्र में भी जमातियों के आने की सूचना के बाद से ही प्रशासन अलर्ट हो गया था। हालांकि जमातियों को प्रशासन ने चिन्हित कर रुड़की के कलियर भेज कर क्वारेंटाइन पर रखा है। लेकिन लक्सर व क्षेत्र के नरोजपुर, खड़ंजा कुतुबपुर, लादपुर, घड़ी संघीपुर, सुल्तानपुर, बहादरपुर सहित कई गांवों में लोग इन जमातियों के संपर्क में आये थे। इन गांवों के परिवारों के लगभग 690 लोगों को उनके घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन किए गए लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। मुख्य चिकित्सक अनिल वर्मा ने बताया कि क्वारेंटाइन किए गए लोगों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

टिहरी शहर की समस्याओं पर कांग्रेस का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

टिहरी ।शहर में पानी की आपूर्ति काफी अव्यवस्थित है, जिससे लोगों को नियमित रूप से…

37 mins ago

टिहरी शहर की समस्याओं पर कांग्रेस का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

टिहरी । शहर कांग्रेस कमेटी टिहरी द्वारा टिहरी शहर की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को लेकर…

38 mins ago

बाल विवाह रुकवाने में बाल विकास विभाग की त्वरित कार्रवाई, परिजनों से लिया वचन

सहसपुर: सहसपुर (देहरादून), 21 अक्टूबर। सहसपुर ब्लॉक के सेलाकुई क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना…

52 mins ago

सड़क निर्माण एवं पेंशन बढ़ोतरी को लेकर मोर्चा ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

#वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशन हो ₹3000 प्रतिमाह।#नंबर एक पुल से खादर तक सड़क निर्माण…

1 hour ago

डीएसबी कॉलेज में चुनाव न होने पर छात्र नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट: ललित जोशी / हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसबी कॉलेज में समय…

1 hour ago

डीएसबी कॉलेज में चुनाव न होने पर छात्र नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट: ललित जोशी / हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसबी कॉलेज में समय…

1 hour ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279