हल्द्वानी। हल्द्वानी जेल में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जिसमें एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी है। जेल प्रशासन ने हत्यारोपी के खिलाफ हल्द्वानी थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि देर रात दो कैदियों किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई इस खूनी संघर्ष में एक कैदी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात बैरक में कैदी टीवी देख रहे थे, तभी दोनों कैदियों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ऐसे में एक कैदी ने दूसरे कैदी को मौत के घाट उतार दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि मृतक सोनू बाजपुर उधमसिंह नगर का रहने वाला था, जो छेड़खानी के मामले में जेल में सजा काट रहा था। वहीं, हत्यारोपी कैदी आलोक नेगी हल्द्वानी के रहने वाला है और डकैती के मामले में जेल में बंद है। देर रात दोनों के बीच टीवी देखते-देखते किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्साए कैदी आलोक नेगी ने सोनू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बताया कि जेल प्रशासन ने हत्यारोपी कैदी आलोक नेगी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…
रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…
रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…
देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…
देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…