पुलिस और सामाजिक संगठनों ने मजदूरों को वितरित की खाद्यान्न सामग्री

Spread the love

उत्तरकाशी।देवभूमि खबर। लॉकडाउन के चलते पुलिस व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग जगह-जगह मजदूरों व जरूरतमंदों को भोजन एवं खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन का पालन कराए जाने के साथ ही नगर एवं गांव के लोगों को कोरोना वायरस के खतरे एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक हरीश फर्त्याल के नेतृत्व में उत्तरकाशी शहर व ज्ञानसू में 20 मजदूरों को भोजन करा कर उन्हें खाद्यान्न सामग्री वितरित की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मजदूरों को लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को लेकर जागरूक भी किया। वहीं रेडक्रास समिति एवं सौम्यकाशी रोटरी क्लब के सदस्यों ने भटवाड़ी विकास खंड के गणेशपुर, नेताला, हीना, सौंज, भटवाड़ी, सुक्खी, धराली, मनेरी आदि गांव में आवश्यक सामग्री के साथ ही किसानों को पौध एवं बीज वितरण किया। इस मौके पर रेडक्रास के चेयरमैन अजय पुरी, शैलेंद्र नौटियाल, डा.महेंद्र पाल सिंह, कृष्णा बिजल्वाण, उपेंद्र सिंह जयाड़ा आदि मौजूद थे। इधर नगर क्षेत्र में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चैहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में मजदूरों को खाद्यान्न समाग्री बांटी। वहीं क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवेद खान के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर में तैनात पुलिस कर्मी व असहाय व्यक्तियों को चाय पिलाई।

देवभूमि खबर

Recent Posts

भारत में आतिशबाजी की 3000 वर्षीय परंपरा, नमन कृष्ण भागवत किंकर महाराज ने किया ऐतिहासिक वर्णन

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर महाराज नमन कृष्ण भागवत किंकर ने…

23 mins ago

सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल कर्मचारियों के साथ धोखा देने का लगाया आरोप, नियमितीकरण की मांग की

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर उपनल…

42 mins ago

यमकेश्वर में जमीन खरीद फरोख्त पर विवाद, कांग्रेस नेता विकास नेगी ने एसआईटी जांच की उठाई मांग

देहरादून। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस…

46 mins ago

उपनल कर्मियो के मामले में रिव्यू पिटिशन दायर करवाना आत्मघाती कदम: रघुनाथ सिंह नेगी

विकासनगर ।जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने…

1 hour ago

देहरादून में स्मार्ट सिटी विकास के लिए मेयर के पास कोई विजन नहीं था: नवीन जोशी

देहरादून ।स्मार्ट सिटी विकास को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री…

1 hour ago

ऋषिकेश में आबकारी टीम की छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश । आबकारी आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब…

1 hour ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279