खतरनाक इलाके में फंसा है लैंडर विक्रम

Spread the love

बेंगलुरु।चंद्रयान 2 मिशन के लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया और योजना के अनुसार होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी। बाद में ऑर्बिटर द्वारा भेजी गई हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों से लैंडर के लोकेशन का पता चल गया। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) की एक रिपोर्ट के मुताबिक चांद के दक्षिणी ध्रुव में जहां विक्रम की लैंडिंग हुई वो एक बेहद ही खतरनाक इलाका है।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी का भी उस इलाके में लैंडिग कराने का मिशन था, जो सफल नहीं हो पाया। इसी दौरान एजेंसी ने एक रिपोर्ट तैयार की, जिससे कई खास जानकारियां उपलब्ध हुई हैं। एजेंसी ने चंद्रयान की तरह ही लूनर लैंडर नाम से एक मिशन की शुरुआत की थी। योजना के तहत 2018 में लूनर लैंडर चांद पर उतरने वाला था। इस मिशन को बजट की कमी की वजह से बीच में रोक दिया गया।

मिशन के बारे में योजना बनाने से पहले चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग से जुड़े खतरों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके की सतह पर एक जटिल पर्यावरण मौजूद है। इसकी सतह पर स्थित धूल में चार्ज्ड पार्टिकल्स और रेडिएशन मिलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लैंडर के एक्विपमेंट में चांद की धूल पड़ने से मशीनें खराब हो सकती हैं, सोलर पैनल्स धूल से भर सकते हैं और एक्विपमेंट्स ठीक से काम करना बंद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Spread the loveनई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला ने कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ‘मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, […]