राज्यपाल नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का लोकार्पण, पंच देवता पूजन एवं मूर्तिवास कार्यक्रम में हुईं शामिल 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। देहरादून के जीएमएस रोड़ स्थित कुर्मांचल भवन परिसर में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के लोकार्पण से पूर्व आयोजित पंच देवता पूजन एवं मूर्तिवास कार्यक्रम में शनिवार को उत्तराखण्ड की राज्यपाल बैबी रानी मौर्य, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला एवं भोले महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।

मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के लोकार्पण समारोह के पूर्व दिवस पंच देवता पूजन, पाठ एवं मूर्तिवास के कार्यक्रम उपरान्त राज्यपाल बैबी रानी मौर्य, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला एवं भोले महाराज, विधायक हरबंस कपूर द्वारा तुलसी का पौंधा लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों को पंड़ित चन्द्रशेखर जोशी ने प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम स्थल में लगभग एक घंटा पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों ने प्रस्थान किया। इस अवसर पर डीडी जोशी, मोहिनी जोशी, कंचन जोशी, घनानन्द जोशी, मंयक जोशी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, मनोज जोशी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, महेश नागिया, सिकन्दर सिंह, अनुज रोहिला, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, कमली भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, कुर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, वंदना बिष्ट, संतोष जोशी, वंदना बिष्ट आदि उपस्थित रहे। रविवार को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा परिक्रमा तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूर्णाहूति के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जगतगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज एवं स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। रविवार को ही दोपहर 12ः30 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा मंदिर का लोकार्पण किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत उन शीर्ष दस देशों में से एक है जहां वन और वृक्षों के आवरण बढ़ रहे हैं : गैरोला

Spread the loveदेहरादून।देवभूमि खबर। इंटरनेशनल काउंसिल फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट और जीआईजेड के सहयोग से इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन ने भारत के लैंड डिग्रेडेशन न्यूट्रलिटी एंड आरईडीडी रेडीनेस इन इंडिया पर एक साइड इवेंट की मेजबानी की। मैड्रिड (स्पेन) में जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन इस […]