प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री केयर फंड में करीब 1 करोड़ रुपए पहुंचाए

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। कोरोना संकट के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा ने 7 अप्रैल तक लगभग पौने छह लाख से भी अधिक लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बनाई है। इस दौरान पार्टी ने प्रधानमंत्री केयर फंड में करीब 1 करोड़ रुपए की धनराशि भिजवाई है।  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा ने 28 मार्च से असहाय, गरीब, बुजुर्ग व जरूरतमदों के लिए खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस अभियान की प्रतिदिन प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जा रही है। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अभियान की समीक्षा के लिए गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व कुमायूं मंडल में दूसरे महामंत्री राजू भंडारी को सौंपी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शनिवार तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने 570,485 लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। इस दौरान 451,489 भोजन पैकेट, 41,502 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही हैं। पार्टी ने अब तक 215,400 मास्क वितरित किए हैं। पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी मास्क निर्माण के कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पार्टी ने अपने 22,470 ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है, जो जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन के लिए सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। पार्टी ने अब तक प्रदेश में 10,136 लोगों के माध्यम से लगभग एक करोड़ रुपए की राशि प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए भिजवाई है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 5 आग्रहों में शामिल कोरोना वारियर्स के धन्यवाद व आभार के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

देवभूमि खबर

Recent Posts

बार-बार अध्यादेश लाकर मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने से क्यों कतरा रही सरकार:सूर्यकांत धस्माना

देहरादून।उत्तराखंड में मलिन बस्तियों के मुद्दे को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस के…

8 hours ago

हेमकुंट साहिब यात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून।हेमकुंट साहिब यात्रा इस वर्ष निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट…

9 hours ago

ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए तेज़ी से रिक्त पदों की नियुक्ति और योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

देहरादून। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी की…

10 hours ago

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली गति, 524.78 एकड़ भूमि आवंटित

रुद्रपुर।सचिव युकाडा सचिन कुर्वे ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से संबंधित वर्चुअल बैठक के दौरान…

10 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सामाजिक संगठनों ने किया एसएसपी से संवाद

देहरादून। दून की 20 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय…

11 hours ago

निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जनपद उधमसिंह नगर में तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण…

11 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279