बागेश्वर। जिले के ग्रामीण अंचलों में रबी की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस बार किसान रबी की फसल को काटने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। पहले कई लोग मिलकर फसल काटा करते थे। लेकिन, इस बार खेतों में दो से ज्यादा लोग काम नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से जागरूकता फैल रही है। खेत-खलिहान में काम करने वाले किसान एक दूसरे से दूरी बनाकर अपना काम कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के संदेश का असर जिला स्तर से लेकर गांव तक साफ तौर पर देखा जा सकता है। रबी की फसल काटने में पहाड़ों में मशीनों का प्रयोग बहुत कम होता है। लोग पहले मजदूरों से काम कराया करते थे. लेकिन, कोरोना वायरस की महामारी के चलते अब लोग खुद अपने काम में लगे हैं। वहीं गरीब और मजदूर तबके को भी रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा लगातार मदद की जा रही है। राशन की किट के साथ ही सोसायटी के सदस्य किसानों को मॉस्क और सैनिटाइजर भी दे रहे हैं। किसानों को भी रेडक्रॉस टीम सामाजिक दूरी बना कर काम-काज करने के लिए जागरूक कर रही है।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…
रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…
रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…
देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…
देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…