लॉक डाउन में भाजपा अब तक 7,39,204 लोगों तक पहुंचा चुकी है राहत सामग्री

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। लॉक डाउन के दौरान असहाय, गरीब, बुजुर्गों व जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। गुरुवार तक भाजपा ने 739,204 लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में संचालित मोदी किचन का जायजा लिया। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने 28 मार्च से प्रदेश में यह विशेष अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत अब तक पार्टी के कार्यकर्ता 739,204 लाभार्थियों तक पहुंचे हैं। इस दौरान 589,877 भोजन पैकेट, 54,185 राशन व आवश्यक वस्तुओं के पैकेट वितरित किए गए। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क निर्मित करने का कार्य लगातार जारी है। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करवाने और स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता आदि कार्यों में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों के आभार व धन्यवाद पत्रों पर भी हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र में संचालित की जा रही मोदी किचन का जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्य करें कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने घर पर मास्क निर्मित कर लोगों को वितरित करने की अपील भी की है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

उत्तराखंड के राजकीय कार्मिकों को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का लाभ, निःशुल्क इंश्योरेंस कवर भी शामिल

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने राज्य के राजकीय कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सेवाएं और सुरक्षा प्रदान करने…

2 hours ago

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में होगा गैप एनालिसिसः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून।सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस…

3 hours ago

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सशक्त भू-कानून और मूलनिवास के लिए उठी मांग

अल्मोडा।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से सशक्त भू-कानून और मूलनिवास की मांग को लेकर आवाजें उठाई…

3 hours ago

देहरादून ।पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय लग्जरी वाहन चोर गिरोह का मुख्य सदस्य अनुभव त्रिपाठी…

3 hours ago

देहरादून। उत्तराखंड की मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिलाने के लिए कांग्रेस ने राज्यभर में…

4 hours ago

ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने 50 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की, अभियुक्ता गिरफ्तार

ऋषिकेश। आबकारी विभाग ऋषिकेश ने मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में छापामारी कर लगभग 50 लीटर…

4 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279