स्व. प्रकाश पंत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। भारतीय जनता पार्टी के देवपुरा स्थित जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सूबे के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के अस्मिक निधन पर गहरा दुख व शोक व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान ने सभी कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। सभा का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान ने कहा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का सार्वजनिक जीवन भारतीय जनता पार्टी के लिए सदैव ही समर्पित व अनुकर्णीय रहा है।
स्वर्गीय पंत ने अपने राजनीतिक जीवन मे रचनात्मक व योजनाबद्ध तरीके से उत्तराखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये। उत्तराखंड राज्य बनने के उपरांत सरकार में कई पदों पर रहने के बावजूद भी आम जन मानस से दोस्ताना माहौल में कार्य करने की उनकी अलग ही शैली थी। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की विचार धाराओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा प्रयास करते रहंगे। स्वर्गीय प्रकाश पंत को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार ने कहा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत हमेशा ही किसान, मजदूर, व्यापारी, आम जनता की समस्या के निदान के लिए उनकी रचनात्मक कार्यशैली कभी भी भूलायी नही जा सकती है। संजय चोपड़ा ने कहा सन् 1984 में स्वर्गीय प्रकाश पंत ने भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन शुरुआत की थी। विधायक और मंत्री पद रहते हुए उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास में भरपूर योगदान दिया। मंत्री पद रहने के बावजूद आम कार्यकर्ताओं के प्रति उनका शालीनता भरा व्यवहार स्वर्गीय प्रकाश पंत हमेशा सबकी स्मृतियों में बसा रहेगा। उनके कुशल नेतृत्व को कार्यकर्ता हमेशा रखेंगे। उनकी विचारधारा को आगे बढाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। राज्य मंत्री डॉ. विनोद आर्य, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, राजीव भट्ट, रजनी वर्मा, रेणु शर्मा, डी.एन. पुरोहित, अश्विनी पाल, डॉ.विजेंदर सिंह, संदीप गोयल, सुनील सैनी, राजन खन्ना, देवेंद्र चावल, रोहित साहू, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र प्रजापति, लव शर्मा, सुनील प्रजापति, दिनेश जोशी, डॉ. गजेंद्र त्यागी, चंद्रकिरण, सोहन वीर, राव जमीर, राजीव गिरी, पूनम चैहान, रंजना वर्मा, कामिनी सड़ाना, राजन खन्ना आदि कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय प्रकाश पंत को याद करते हुए श्रद्धा- सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मयोगी संस्थान के कार्यकर्ताओं ने लावारिस अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं

Spread the love हरिद्वार।देवभूमि खबर। श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान कोटा राजस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी के संयोजन में 26 सदस्यीय दल ने हरकी पैड़ी पर लावारिस अस्थियों का विसर्जन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। राजाराम जैन ने बताया कि वर्ष भर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से अज्ञात मृतकों के […]