देवभूमि खबर
देहरादून।लॉक डाउन के दौरान प्रशासन द्वारा दी गयी ढील में लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नही किया जा रहा है पुलिस ऐसे लोगों को खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर रही है। थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में थाना राजपुर क्षेत्र में ऐसी स्थानों को चिन्हित किया गयाजहा लोगो द्वारा लॉक डाउन का शत प्रतिशत पालन नही किया जा रहा है ।उन स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौर ने ब
ताया कि जो व्यक्ति लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं उनको आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है, जिससे कई स्थानों पर स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस हर माध्यम से निगरानी कर रही है।