गांव के लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए डॉ सोनी कर रहे हैं जागरुक

Spread the love

देहरादून: पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी दूरभाष से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से सम्पर्क कर गांव के जन जन को कोरोना महामारी के बचाव के लिए जागरुक व प्रेरित कर रहे हैं जहां लगातार छात्र-छात्राओं के संपर्क में हैं वही गांव के लोगों को फोन कर कर के हाल जान रहे हैं। उन्होंने बताया कि जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत उन्होंने टिहरी थौलधार के ग्राम पंचायत विकोल, कण्डार, पोखरी, जामणी गम्भीर सिंह पंवार, दीवान सिंह, बुद्धि पोखरियाल, पूरन सिंह महेर से कोरोना महामारी से गांव के लोगो का हाल जाना वही जनपद चमोली के ग्राम पंचायत पूर्णा, सुय्या प्रधान मनोज कुमार, रेखा देवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता ब्लॉक वन सरपंच अध्यक्ष यशोदा बिष्ट, पर्यावरण प्रेमी बलवंत बिष्ट, गोविन्द राम सोनी, प्रदीप कुमार, हरीश चंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती चौड़ चंद्रा देवी से सम्पर्क कर कोरोना महामारी बचाव की जानकारी देकर जन-जन की सुरक्षा करने की अपील की।
वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी का कहना है कि मानव जीवन का धरती में आनेका असली महत्व तभी है जब हम दूसरों की सेवा, मद्दत करें। मौजूदा हालात में हमें कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाने, मुह में मास्क लगाकर, समय समय पर हाथ धोने, एक दूसरे के संपर्क में न आने व गांव मोहल्ले में सेनेटाइज के छिड़काव से इस महामारी से छुटकारा पा सकते हैं ताकि जल्द से सामान्य जीवन हम लोगों का हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेयर ने नगरनिगम फंड से 40 लाख व निगम कर्मियों के वेतन से 11 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

Spread the love देहरादून।देवभूमि खबर। कोविड-19 के दृष्टिगत नगर निगम देहरादून ने 40 लाख रुपए का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 11 लाख रुपए का चेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। यह चेक मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279