प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री केयर फंड में करीब 1 करोड़ रुपए पहुंचाए

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। कोरोना संकट के कारण जारी लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में भाजपा ने 7 अप्रैल तक लगभग पौने छह लाख से भी अधिक लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बनाई है। इस दौरान पार्टी ने प्रधानमंत्री केयर फंड में करीब 1 करोड़ रुपए की धनराशि भिजवाई है।  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा ने 28 मार्च से असहाय, गरीब, बुजुर्ग व जरूरतमदों के लिए खाद्यान्न व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस अभियान की प्रतिदिन प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जा रही है। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अभियान की समीक्षा के लिए गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व कुमायूं मंडल में दूसरे महामंत्री राजू भंडारी को सौंपी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शनिवार तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने 570,485 लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। इस दौरान 451,489 भोजन पैकेट, 41,502 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही हैं। पार्टी ने अब तक 215,400 मास्क वितरित किए हैं। पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी मास्क निर्माण के कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पार्टी ने अपने 22,470 ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है, जो जरूरत पड़ने पर शासन-प्रशासन के लिए सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। पार्टी ने अब तक प्रदेश में 10,136 लोगों के माध्यम से लगभग एक करोड़ रुपए की राशि प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए भिजवाई है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 5 आग्रहों में शामिल कोरोना वारियर्स के धन्यवाद व आभार के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश आईडीपीएल को इस कोरोना की महामारी में पुनर्जीवित करने का विचार स्वागत योग्य :किशोर

Spread the loveदेहरादून।देवभूमिखबर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उन सभी प्रबुद्धजनों, सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के गणमान्य सुधीजनों, जिन्होंने आईडीपीएल ऋषिकेश को कोरोना में कारगर दवाओं का उत्पादन अविलम्ब व पर्याप्त मात्रा में हो सके पुनः खोलने हेतु आवाज उठायी है, की माँग का समर्थन किया है। […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279