राज्य में आयुष को एक सक्षम स्वास्थ्य सेवा के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे है :सीएम

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल फ्रेडिक हैनीमैन की 265वीं जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।           मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि होम्योपैथी विश्व भर में अपनी स्वीकार्यता एवं प्रभावकारिता की दृष्टि से एक अग्रणी चिकित्सा पद्धति के रूप में उभरी है। होम्योपैथी का इलाज कम खर्चीला एवं प्रभावशाली भी है मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने होम्योपैथी के सभी चिकित्सकों को डॉ हैनीमैन जयंती की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में भी होम्योपैथी चिकित्सक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। होम्योपैथी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। अनेक प्रकार के रोगों के इलाज के लिए होम्योपैथी काफी कारगर सिद्ध हुई है स्किन, चर्म रोग, पथरी, माइग्रेन एवं पेट से संबंधित रोगों के निदान के लिए होम्योपैथी की दवा लाभकारी सिद्ध हुई है। उत्तराखंड में होम्योपैथिक की अनेक औषधियां बनती है। उत्तराखंड में आयुष को एक सक्षम स्वास्थ्य सेवा के रूप में विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे है। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार डिमरी ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा के प्रति उत्तराखंड में  शहरों से गांव तक लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉक डाउन में भाजपा अब तक 7,39,204 लोगों तक पहुंचा चुकी है राहत सामग्री 

Spread the love देहरादून।देवभूमि खबर। लॉक डाउन के दौरान असहाय, गरीब, बुजुर्गों व जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। गुरुवार तक भाजपा ने 739,204 लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279