मोतीचूर आबादी क्षेत्र में घुसा विशालकाय अजगर

Spread the love

ऋषिकेश। राजाजी पार्क से सटे क्षेत्र मोतीचूर के भगत सिंह कॉलोनी में अचानक एक विशालकाय अजगर घुसने से हड़कंप मचा गया। हालांकि, इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर का रेस्क्यू किया और आबादी से दूर जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया।बता दें कि इनदिनों लॉकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में जंगली जीव-जंतुओं के आबादी क्षेत्रों में घुसने के मामले भी लगाातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मोतीचूर क्षेत्र का है। जहां पर भगत सिंह कॉलोनी में एक विशालकाय अजगर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, अजगर को पकड़ने वाले समाजसेवी विनय थापा ने बताया कि अजगर करीब 12 से 15 फीट लंबा था। जिसे उन्होंने रेस्क्यू किया और फिर आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं, अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसरी अग्निकांड में जले 28 आशियाने को एसडीएम ने बांटी राहत सामग्री

Spread the love पुरोला। जनपद में मोरी विकासखंड के गांव मसरी में दिल दहलाने वाली अग्निकांड की तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रामीण अपने घरों को जलते देख रोने लगे। अग्निकांड के बाद प्रशासन ने मौके पर ही प्रभावितों को आवश्यक राहत सामग्री बांटी। एसडीएम मनीष कुमार खुद राहत सामग्री बांट […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279