हर व्यक्ति का हर कार्य राष्ट्र के लिए हो:सुनील उनियाल गामा

Spread the love

देहरादून ।अधिकारी हो या कर्मचारी, समाज सेवक हो या व्यापारी भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने हर कार्य को इस भावना के साथ करना चाहिए कि वह राष्ट्रनिर्माण के लिए कार्य कर रहा है महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज धर्मपुर नगर मंडल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात सुनने के पश्चात हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम जब आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो हम जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें राष्ट्र निर्माण का भाव होना चाहिए।

गामा ने आगामी 9 से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा की भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं अर्थात अब भारत के अधिकतर नागरिक आजादी के बाद जन्मे लोग हैं इस वर्ष के आजादी महोत्सव में देश के प्रत्येक आवास पर तिरंगा फहराने का प्रधानमंत्री का मकसद देश के प्रत्येक नागरिक एवं परिवार को राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम को भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, तिरंगा अभियान के संयोजक विनोद रागढ़, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी ने भी संबोधित किया।
मन की बात कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता महेश्वर बहुगुणा,पार्षद राजपाल पयाल, आलोक कुमार, महिपाल धीमान, महानगर किसान मोर्चा के महामंत्री सुभाष बालियान, वाणी विलास तिवारी,रविंद्र राज अरोड़ा, शशि जोशी, नवीन नौटियाल, अजय शर्मा, मनोज धीमान, श्रीमती इंदु पुंडीर, श्रीमती अनीता, पारुल निषाद, गीता शर्मा ,नीशू शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना प्रेमनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 48 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love देहरादून।थाना प्रेमनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया 48 घंटे के अन्दर खुलासा करते 04 अभियुक्तों को शांति पत्नी गनोर साहनी वर्ष नि0 ग्राम काशी जि0 दरभंगा बिहार हाल-कांवली रोड कोतवाली नगर देहरादून, उम्र-4002: मीना देवी पत्नी दुरती साहनी नि0 ग्राम कल्याणपुर थाना […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279