भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

देहरादून।भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरक विचारों से उन्हें लाभान्वित होने का अवसर मिला। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को जनता के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ और संगठन की कुशल रणनीति का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों में भाजपा ने नगर निगम चुनावों में परचम लहराकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश पूरी तरह भगवामय हो गया है।

इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली चुनावों में भाजपा की सफलता का श्रेय संगठन की मजबूत रणनीति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिल्ली में किए गए चुनावी प्रचार को दिया। उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी।

गौरतलब है कि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को भी भाजपा ने दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए विशेष रूप से बुलाया था, जहां उन्होंने एक सप्ताह से अधिक समय तक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान के हाथों में राजनीतिक ताकत और आर्थिक योग्यता है:उपराष्ट्रपति

Spread the love नई दिल्ली ।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज  कहा की किसान दाता है और उसे किसी की मदद का मोहताज नहीं होना चाहिए। चित्तौरगढ़ में अखिल मेवाड़  क्षेत्र जाट महासभा को सम्बोधित करते हुए उपरष्ट्रपति ने कहा, कि किसान की आर्थिक व्यवस्था में जब उत्थान  आता है तो देश की व्यवस्था में उद्धार आता है,बाकी किसान दाता है, किसान को किसी की ओर नहीं देखना चाहिए, किसी की मदद का मोहताज किसान नहीं होना चाहिए,  क्योंकि किसान के सबल हाथों में राजनीतिक ताकत है,  आर्थिक योग्यता है। कुछ भी हो जाए, कितनी बाधाएँ आएँ, कोई भी अवरोधक बने, आज के दिन विकसित भारत की महायात्रा में किसान की भूमिका को कोई कुंठित नहीं कर सकता। आज की शासन व्यवस्था किसान के प्रति नतमस्तक है”, उन्होंने ज़ोर दिया। 25 साल पहले हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, मैं यहाँ 25 साल बाद आया हूँ,  25 साल पहले इसी जगह पर एक बहुत अच्छा काम हुआ था। सामाजिक न्याय की लड़ाई की शुरुआत  की थी,  जाट  और  कुछ जातियों को आरक्षण मिले। यह शुरुआत  1999 की थी, समाज के प्रमुख लोग यहाँ उपस्थित थे। मैं भी उनमें एक था। हमने इस पवित्र भूमि, देवनगरी,  मेवाड़ के हरिद्वार में संरचना की, कार्यसिद्धि मिली और आज उसके नतीजे देश और राज्य की प्रशासनिक सेवाओं में मिल रहे हैं। उसी आधार पर, उसी  सामाजिक न्याय पर,  उसी आरक्षण पर जिनको लाभ मिला है, आज वो सरकार में प्रमुख पदों पर हैं। उनको मेरा आग्रह रहेगा;  पीछे  मुड़कर जरूर देखें और कभी नहीं भूलें—इस समाज  के  सहयोग की  वजह से, इस  समाज  के प्रयास की  वजह  से हमें सामाजिक न्याय मिला……..जब भी कोई आंदोलन होता है, ख़ास तौर से आरक्षण से जुड़ा हुआ। लोग  आतंकित हो जाते हैं,  हिंसक हो जाते हैं,  और कई  दुर्घटनाओं के  शिकार  हो  जाते हैं। पर इस पावन  भूमि पर मेरा सिर गौरव से ऊंचा है, छाती चौड़ी है, कि हमारा आंदोलन सामाजिक न्याय का दुनिया के लिए सबसे बड़ी मिसाल है। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई,  कहीं कोई  हिंसा नहीं हुई।”किसानों से कृषि विज्ञान केंद्रों का लाभ लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा,किसान को मदद करने के लिए 730 से ज़्यादा कृषक विज्ञान केंद्र हैं। उनको  अकेला मत  छोड़िए, वहाँ पर जाइए  और उनसे कहिए” आप हमारी क्या सेवा करेंगे?” नई तकनीकों का ज्ञान लीजिए, सरकारी नीतियों की जानकारी लीजिएतब आपको पता लगेगा कि सरकार ने आपके लिए खजाना खोल रखा है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है। सहकारिता  क्या  कर सकती है, आपको जानकारी नहीं है। […]