सगंध फार्मिंग के माध्यम से होगा बंजर खेतों का पुनरुद्धारः सीएम

Spread the love
देहरादून ।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री आवास में ही सर्वप्रथम राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण व संचय आदि पहलों को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान में वृक्षों की लेबलिंग की जाय, वृक्षों के नाम, उनकों कब लगाया गया, वृक्ष की आयु, उनका प्रचलित व बायोलॉजिकल नाम तथा उनके औषधीय व अन्य उपयोगी गुण आदि सभी जानकारी उसमें प्रदर्शित हो। प्रत्येक वृक्ष का जीवनपरिचय व इतिहास की जानकारी उस वृक्ष पर लगी परिचय पटिका मिल जानी चाहिए। उन्होंने उद्यान में और अधिक सगन्ध व अन्य औषधीय पौधे लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बाग को ओर अधिक विकसित किया जाय तथा इसके सौन्द्रीयकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसे एक आदर्श उद्यान के रूप में विकसित किया जाय। पौधों में अपनी विशेष रूचि के अनुरूप मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उद्यान में कार्यरत कर्मियो से वहां के वृक्षों व पौधों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा पौधों को और अधिक विकसित करने हेतु अपनी जानकारी को साझा किया। उन्होंने पौधो के समुचित विकास हेतु सुझाव भी दिये। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम सुदृढ़ करने, ग्राउन्ड वाटर रिचार्ज सिस्टम प्रभावी बनाने व आवास में सोलर पैनल स्थापित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दिनों में मुख्यमंत्री आवास में जमा होने वाला पानी का जरा भी अपव्यय न हो तथा वर्षा का जल पूरी तरह से मुख्यमंत्री आवास के दैनिक आवश्यकताओं के काम आ जाय इस उद्येश्य से ग्राउन्ड वाटर टैंक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाय। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में उरेडा के सहयोग से सोलर पैनल स्थापित किया जाय। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कृषि, बागवानी, वृक्षारोपण जैसे विषयों में विशेष रूचि रखते है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि विकास, बागवानी, वृक्षारोपण, पर्यावरण सरंक्षण व जल संचयन हेतु चलाई जा रही योजनाओं प्रभावी क्रियान्वयन व निरन्तर मॉनिटरिंग पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है। इस अवसर पर सचिव उद्यान डॉ.डी.सैंथिल पांडियन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में भाजपा हमेशा से ही हिंदू समर्थक पार्टी की तरह देखी जाती है : जेटली

Spread the loveसूरत। गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा में मंदिर दर्शन को लेकर बयानबाजी जारी है। इसकी में शामिल होते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को राहुल गांधी के मंदिर दर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि देश में भाजपा को हमेशा से ही हिंदू समर्थक […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279