कांग्रेसी नेताओं ने धामी सरकार के खिलाफ निकाली जनाक्रोश रैली

Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली में धामी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। रैली से पहले पंत पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और कमिश्नरी का घेराव करने का ऐलान किया।

विपक्षी नेता यशपाल आर्य ने रैली की अगुवाई की, जिसमें राज्य सरकार पर निकाय चुनाव कराने में विफलता और भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगाने का आरोप लगाया। कांग्रेसी नेताओं ने जल, जंगल, और जमीन पर स्थानीय निवासियों के अधिकार की मांग की और कहा कि कृषि सुधार और उद्योगों की कमी के कारण लोग पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धामी सरकार विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह कर रही है और धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव कुमार ने नैनीताल की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सरकार की निष्क्रियता की आलोचना की।

रैली में शामिल नेताओं में यशपाल आर्य, करन मेहरा, सुमित, संजीव आर्य, राहुल छीमवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य प्रमुख कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। रैली के अंत में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, हल्द्वानी के विधायक सुमित पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधायक रंजीत रावत कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, गोपाल बिष्ट, सतीश नैनवाल, मुकेश जोशी, खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, डॉ. महेंद्र पाल, निवर्तमान नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी राजेंद्र खनवल गणेश उपाध्याय राजेंद्र व्यास जितेंद्र पांडे,गौरव जोशी गुड़ु , सुनील महरा आदि मौजूद रहे। रैली के अंत मैं कांग्रेसियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सोपा l

देवभूमि खबर

Recent Posts

ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए तेज़ी से रिक्त पदों की नियुक्ति और योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

देहरादून। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी की…

49 mins ago

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली गति, 524.78 एकड़ भूमि आवंटित

रुद्रपुर।सचिव युकाडा सचिन कुर्वे ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से संबंधित वर्चुअल बैठक के दौरान…

1 hour ago

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सामाजिक संगठनों ने किया एसएसपी से संवाद

देहरादून। दून की 20 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय…

2 hours ago

निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जनपद उधमसिंह नगर में तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण…

2 hours ago

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू:  रेखा आर्या

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों…

2 hours ago

अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पद आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून।विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य सरकार पूरी…

2 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279