मत्य पालक दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालकों का हुआ सम्मान

Spread the love

देहरादून। वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी किसान भवन, देहरादून में मत्य पालक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उत्तम दत्ता, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, संयुक्त सचिव मत्स्य, श्री राजेन्द्र कुमार भट्ट, विभागीय उप निदेशक श्री अनिल कुमार, श्री प्रमोद कुमार शुक्ला, श्रीमती अद्या हल्दिया एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ही आम जन भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री उत्तम दत्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने मत्स्य पालन की योजनाओं के विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मत्स्य जीवि सहकारी समितियों को सहायता प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न उपकरणों का वितरण किया गया, जिसमें लाइफ जैकेट, हेमलेट, टेंट आदि शामिल हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालकों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की महफिल भी सजाई गई, जिसमें मत्स्य जीवि सहकारी समितियों, उत्तराखंड मछली वाला, उत्तराफिश और मीत सेयस द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए। इस आयोजन का उद्देश्य मत्स्य पालन के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना और निकटवर्ती व्यक्तियों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम का समापन मत्स्य निदेशकालय, बद्रीग गारट (धारागिरी) देहरादून द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीर शहीद आदर्श नेगी एवं विनोद सिंह भंडारी को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Spread the loveटिहरी।सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हुए। इनमें जनपद टिहरी गढ़वाल के दो जवान कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी और जाखणीधार ब्लॉक के चौंड जसपुर निवासी नायक विनोद सिंह भंडारी वीर गति को प्राप्त हुए। […]