आम आदमी पार्टी जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रही भोजन और राशन

Spread the love

देहरादून।देश में लॉकडाउन के चलते प्रदेश में जगह जगह लोग परेशान हैं। निम्न आय वर्ग के दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने और खाने वाली जनता पर इसका खासा असर दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में अपनी अपनी क्षमतानुसार समाज का हर वर्ग इन जरूरतमंदों की भूख मिटाने का काम कर रहा है। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड भी लगातार यथाशक्ति ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिये पका भोजन और कच्चा राशन उपलब्ध करा रही है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल व अन्य जगहों पर आपसी सहयोग से ये कार्यक्रम चला रहे हैं।

आम आदमी पार्टी देहरादून भी अपने “आम आदमी की रसोई” अभियान के तहत राजधानी में जगह-जगह प्रभावित जरूरतमंदों को भोजन के साथ साथ कच्चा राशन भी वितरित कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी देहरादून द्वारा आज राशन वितरण का कार्यक्रम मोथरवाला डाँड़ी के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चलाया गया, जिसमें काफी जरूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन वितरित किया गया। नैनीज बेकरी के द्रोण गुलाटी द्वारा भी ब्रेड के पैकेट जरूरतमंदों में वितरित किये गये।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दून पुलिस ने पटेलनगर में अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़

देहरादून । पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस पर पुलिस ने…

6 hours ago

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

6 hours ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

7 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम…

7 hours ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

7 hours ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

8 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279