भारत टेक्स-2025 उद्योग-सरकार सहयोग का एक आदर्श उदाहरण है:केंद्रीय वस्त्र सचिव

Spread the love

वर्ष 2024 में शुभारंभ और उसकी सफलता के आधार परभारत टेक्स2025 का लक्ष्य 5,000 से अधिक प्रदर्शकों, 120 से अधिक देशों के 6,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,20,000 से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करके अपने कद को और ऊंचा करना है। इस कार्यक्रम में व्यापक मंडप होंगेजिसमें एक ही स्थान पर संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा।

केंद्रीय वस्त्र सचिव श्रीमती नीलम शमी राव ने भारत टेक्स 2025 के आयोजन में वस्त्र उद्योग निकायों के सक्रिय प्रयासों की सराहना की। इसे अब तक का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक वस्त्र आयोजन बताते हुए उन्होंने वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों और अन्य उद्योग निकायों की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिन्होंने वस्त्रों की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को भारत टेक्स के अंतर्गत लाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत टेक्स एक विश्वसनीय, सतत सोर्सिंग गंतव्य के साथ-साथ वस्त्रों के लिए बड़े पैमाने पर निवेश गंतव्य के रूप में भारत के आकर्षण की पुष्टि करेगा। उन्होंने कहा कि पूरा आयोजन वैश्विक वस्त्र महाशक्ति बनने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सचिव उद्योग भवन में भारत टेक्स 2025 ऐप और वेबसाइट के अनावरण के अवसर पर बोल रहे थे।

11 प्रमुख वस्त्र उद्योग निकायों द्वारा आयोजित और वस्त्र मंत्रालय द्वारा समर्थित भारत टेक्स 2025, भारत के वस्त्र क्षेत्र की विविधता, पैमाने और क्षमता को प्रदर्शित करने वाला एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। 2.2 मिलियन वर्ग फीट के क्षेत्र में फैले इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक प्रदर्शकों, 120 देशों के 6,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,20,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। प्रदर्शक परिधान, रंग और रसायन, मशीनरी और उपकरण, घरेलू सामान, तकनीकी वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे।

इस कार्यक्रम में 70 से अधिक सम्मेलन सत्र, गोलमेज सम्मेलन और मास्टर कक्षाएं भी होंगी, जिनमें लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय वक्ता चर्चा करेंगे। स्थिरता, निवेश, विनिर्माण 4.0 और भविष्य के फैशन रुझान जैसे विषय एजेंडे पर हावी रहेंगे।

वैश्विक आकार के व्यापार मेले और एक्सपो तथा अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन के अलावा, वस्त्र जगत के इस भव्य आयोजन में कई तरह की गतिविधियां, सेमिनार, सीईओ गोलमेज बैठकें और बी2बी (बिज़नेस-टू-बिज़नेस) तथा जी2जी (सरकार से सरकार तक की सेवाएं) बैठकें भी होंगी। इसमें रणनीतिक निवेश घोषणाएँ, उत्पाद लॉन्च और वैश्विक वस्त्र उद्योग को नया आकार देने के लिए सहयोग की भी घोषणाएं होंगी। उपस्थित लोग लाइव प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन प्रस्तुतियाँ, डिज़ाइनर और ब्रांड प्रदर्शनियाँ और स्थिरता कार्यशालाएँ और विशेषज्ञ वार्ताएँ देख सकते हैं। भारत टेक्स 2025 का उद्देश्य भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को प्रदर्शित करने के लिए एक अद्वितीय और समेकित मंच के रूप में काम करना है।  फैशन, पारंपरिक शिल्प और स्थिरता पहलों में इसकी ताकत को उजागर करना है। यह आयोजन एक उद्योग द्वारा संचालित पहल है और इसे 11 वस्त्र संबंधी निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और अन्य उद्योग निकायों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इसे वस्त्र मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है।

भारत टेक्स को एक उन्नत प्रौद्योगिकी मंच पर चलाया जा रहा है जो आगंतुकों, प्रदर्शकों और खरीदारों को एक स्रोत से जुड़ने की सुविधा प्रदान करता है। भारत टेक्स ऐप, इस सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल इवेंट के लिए निर्बाध जुड़ाव, नेटवर्किंग और सूचना प्रसार की सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए समग्र प्रौद्योगिकी प्लेटफ़ॉर्म का एक हिस्सा है। प्रदर्शक प्रोफाइल, सत्र विवरण और इंटरैक्टिव मानचित्रों की पेशकश करके उपयोगकर्ता की सुविधा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।  यह खरीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के लिए भारत के टेक्सटाइल इको-सिस्टम के विशाल पैमाने और विविधता का पता लगाने, वैश्विक हितधारकों से जुड़ने और एक्सपो के दौरान और बाद में प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकारी रखने के लिए एक व्यापक उपकरण है।

ऐप उपयोगकर्ताओं को फाइबर, यार्न, परिधान और फैशन, होम टेक्सटाइल, हैंडलूम, तकनीकी वस्त्र और बुद्धिमान विनिर्माण को कवर करने वाली संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला में नवीनतम विकास और तकनीकी उन्नति का पता लगाने की अनुमति प्रदान करता है। स्थल मानचित्रों, सत्र विवरण और अधिक लोगों तक आसान पहुंच के साथ, ऐप पेपर गाइड की आवश्यकता को समाप्त करता है, जो एक कुशल और पर्यावरण के अनुकूल अनुभव प्रदान करता है। ऐपल ऐप स्टोर और गुगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध, भारत टेक्स 2025 ऐप उन सहभागियों के लिए एक आवश्यक उपकरण है जो अपने अवसरों का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक नेविगेट करना चाहते हैं। भारत टेक्स 2025 के लॉन्च के साथ प्रदर्शकों, खरीदारों और आगंतुकों के पास इवेंट की जानकारी तक पहुँचने, नेटवर्क विकसित करने और अपनी भागीदारी को कुशलतापूर्वक योजना बनाने के लिए उपयोग में आसान प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले मानकों को आकार देने में शिक्षा-उद्योग सहयोग की आवश्यकता: महानिदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो

Spread the love भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक श्री प्रमोद कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर वार्षिक सम्मेलन के दौरान कहा कि नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले मानकों को आकार देने में शिक्षा-उद्योग सहयोग की आवश्यकता है । भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के अंतर्गत भारतीय […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279