कठुआ में शहीद नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

रुद्रप्रयाग।जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए रुद्रप्रयाग के कांडा भरदार निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव कांडा भरदार पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर फैल गई और सभी ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, जखोली के भगत सिंह फोनिया और पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने शहीद के पैतृक गांव पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उमड़ी। भारी हुजूम में लोगों ने भारत माता की जय और शहीद आनंद सिंह अमर रहें के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। शहीद आनंद सिंह रावत का अंतिम संस्कार सूर्यप्रयाग घाट सुमाड़ी में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, अन्य जन प्रतिनिधियों, सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मत्य पालक दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालकों का हुआ सम्मान

Spread the love देहरादून। वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी किसान भवन, देहरादून में मत्य पालक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उत्तम दत्ता, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, संयुक्त सचिव मत्स्य, श्री राजेन्द्र कुमार भट्ट, विभागीय उप निदेशक […]