राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया

Spread the love

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने (1 फरवरी, 2025) नई दिल्ली में नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि किताबें पढ़ना सिर्फ़ शौक नहीं है यह एक परिवर्तनकारी अनुभव है। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों की किताबें पढ़ने से क्षेत्रों और समुदायों के बीच संबंध बेहतर बनते हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में भारत की विभिन्न भाषाओं और अन्य देशों की भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले कई स्टॉल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक मेला पुस्तक प्रेमियों को एक ही स्थान पर दुनिया भर के साहित्य तक पहुँच प्रदान करेगा।

 राष्ट्रपति ने कहा कि पाठ्यक्रम की निर्धारित पुस्तकों को पढ़ने के अलावा स्कूली बच्चों को विभिन्न विषयों पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकें पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अपनी क्षमता और योग्यताओं को पहचानने में मदद मिलेगी और वे अच्छे इंसान बनेंगे।

राष्ट्रपति ने सभी से बच्चों के लिए पुस्तकों के निर्माण और प्रचार को विशेष महत्व देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों में जो सबसे अच्छी आदत विकसित कर सकते हैं, वह है किताबें पढ़ने का शौक। राष्ट्रपति ने कहा कि हर बड़े को इसे एक महत्वपूर्ण कर्तव्य के रूप में लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसद में केन्‍द्रीय बजट 2025-26 पेश,केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें

Spread the love केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी, 2025 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए भारत की विकास यात्रा के लिए ‘कृषि को प्रथम इंजन’ की संज्ञा देते हुए अन्नदाताओं के लाभ के लिए कृषि क्षेत्र के विकास और उत्पादकता में […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279