देहरादून।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राशन मास्क वितरित कर मजदूरों के घरों तथा थाना सहसपुर तथा पुलिस के जवानों को सैनिटाइज किया थाना विकासनगर क्षेत्र के गांव जुडली आदूवाला मैं किराए पर रह रही प्रवासी महिला मजदूरों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद मिश्रा अमर सिंह कश्यप तथा इंद्रपाल सिंह सुमित सैनी एवं राजेश कुमार अजय कुमार तथा अमित कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा 10 महिलाओं एवं मजदूरों को राशन वितरित किया गया साथ ही साथ पूरी बस्ती मैं सैनिटाइजर का छिड़काव भी करके उसे कीटाणु मुक्त करने का प्रयास किया गया साथ ही मजदूरों और पुलिस के जवानों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं और भोजन व्यवस्था में लगे स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को हरबर्टपुर में मास्क भी बांटे गए सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि लॉक डाउन की अवधि बढ़ती है तो वह भविष्य में भी मजदूरों और असहायओं की मदद के लिए तत्पर रहेंगे इस इस दौरान लॉक डाउन तथा सोशल डिस्टेंस के समस्त मानकों का अनुपालन करते हुए राशन वितरित किया गया मास्क बांटे गए तथा बस्ती एवं मजदूरों के घरों तथा थाना सहसपुर एवं पुलिस के जवानों को विभिन्न पिकेट तथा थाना सहसपुर में जाकर सैनिटाइज किया गया इसके साथ ही पुलिस के जवानों को भी सैनिटाइज करने का कार्य सामाजिक कार्यकर्ता ,रामेश्वर प्रसाद मिश्रा ,अमरसिंह कश्यप , सुमित सैनी ,इंद्रपाल सिंह ,राजेश कुमार ,अमित कुमार, गीता मौर्य, ख्वाजा अली,आदि के द्वारा किया गया