Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the google-analytics-for-wordpress domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राष्ट्रीय ख़बरें Archives | Devbhoomi Khabar

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड 27 फरवरी को नई दिल्ली में पशु संरक्षण के चैंपियनों को करेगा सम्मानित

नई दिल्ली।भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने 27 फरवरी 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अपने प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह की घोषणा की है। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग […]

रक्षा मंत्री ने बेंगलुरु में एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। (पीआईबी)रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 फरवरी 2025 को कर्नाटक के बेंगलुरु में येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया के 15वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया 2025 एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जो समान विचारधारा वाले देशों के बीच आपसी […]

किसान के हाथों में राजनीतिक ताकत और आर्थिक योग्यता है:उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली ।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज  कहा की किसान दाता है और उसे किसी की मदद का मोहताज नहीं होना चाहिए। चित्तौरगढ़ में अखिल मेवाड़  क्षेत्र जाट महासभा को सम्बोधित करते हुए उपरष्ट्रपति ने कहा, कि किसान की आर्थिक व्यवस्था में जब उत्थान  आता है तो देश की व्यवस्था में उद्धार आता है,बाकी किसान दाता है, किसान को किसी की ओर नहीं देखना चाहिए, किसी की मदद का मोहताज किसान नहीं होना चाहिए,  क्योंकि किसान के सबल हाथों में राजनीतिक ताकत है,  आर्थिक योग्यता है। कुछ भी हो जाए, कितनी बाधाएँ आएँ, कोई भी अवरोधक बने, आज के दिन विकसित भारत की महायात्रा में किसान की भूमिका को कोई कुंठित नहीं कर सकता। आज की शासन व्यवस्था किसान के प्रति नतमस्तक है”, उन्होंने ज़ोर दिया। 25 साल पहले हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, मैं यहाँ 25 साल बाद आया हूँ,  25 साल पहले इसी जगह पर एक बहुत अच्छा काम हुआ था। सामाजिक न्याय की लड़ाई की शुरुआत  की थी,  जाट  और  कुछ जातियों को आरक्षण मिले। यह शुरुआत  1999 की थी, समाज के प्रमुख लोग यहाँ उपस्थित थे। मैं भी उनमें एक था। हमने इस पवित्र भूमि, देवनगरी,  मेवाड़ के हरिद्वार में संरचना की, कार्यसिद्धि मिली और आज उसके नतीजे देश और राज्य की प्रशासनिक सेवाओं में मिल रहे हैं। उसी आधार पर, उसी  सामाजिक न्याय पर,  उसी आरक्षण पर जिनको लाभ मिला है, आज वो सरकार में प्रमुख पदों पर हैं। उनको मेरा आग्रह रहेगा;  पीछे  मुड़कर जरूर देखें और कभी नहीं भूलें—इस समाज  के  सहयोग की  वजह से, इस  समाज  के प्रयास की  वजह  से हमें सामाजिक न्याय मिला……..जब भी कोई आंदोलन होता है, ख़ास तौर से आरक्षण से जुड़ा हुआ। लोग  आतंकित हो जाते हैं,  हिंसक हो जाते हैं,  और कई  दुर्घटनाओं के  शिकार  हो  जाते हैं। पर इस पावन  भूमि पर मेरा सिर गौरव से ऊंचा है, छाती चौड़ी है, कि हमारा आंदोलन सामाजिक न्याय का दुनिया के लिए सबसे बड़ी मिसाल है। कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई,  कहीं कोई  हिंसा नहीं हुई।”किसानों से कृषि विज्ञान केंद्रों का लाभ लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा,किसान को मदद करने के लिए 730 से ज़्यादा कृषक विज्ञान केंद्र हैं। उनको  अकेला मत  छोड़िए, वहाँ पर जाइए  और उनसे कहिए” आप हमारी क्या सेवा करेंगे?” नई तकनीकों का ज्ञान लीजिए, सरकारी नीतियों की जानकारी लीजिएतब आपको पता लगेगा कि सरकार ने आपके लिए खजाना खोल रखा है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है। सहकारिता  क्या  कर सकती है, आपको जानकारी नहीं है। यदि अगर महीने में दो बार भी जाएँगे, एक तो जो लोग कार्यरत हैं, उनकी नींद खुलेगी, वो सक्रिय होंगे, उनको पता लगेगा, अन्नदाता जाग गया है, अन्नदाता की सेवा करनी पड़ेगी, अन्नदाता हमारा लेखा जोखा ले रहा है, और जब आप लेखा जोखा लेंगे, तो  गुणात्मक सुधार  आएगा”,  […]

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 16 फरवरी से होगा तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 16 से 18 फरवरी तक तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल आयोजित होगा, जिसमें 200 से अधिक प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। श्रद्धालु पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों को देख […]

नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले मानकों को आकार देने में शिक्षा-उद्योग सहयोग की आवश्यकता: महानिदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो

भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक श्री प्रमोद कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर वार्षिक सम्मेलन के दौरान कहा कि नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले मानकों को आकार देने में शिक्षा-उद्योग सहयोग की आवश्यकता है । भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के अंतर्गत भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) […]

भारत टेक्स-2025 उद्योग-सरकार सहयोग का एक आदर्श उदाहरण है:केंद्रीय वस्त्र सचिव

वर्ष 2024 में शुभारंभ और उसकी सफलता के आधार पर, भारत टेक्स–2025 का लक्ष्य 5,000 से अधिक प्रदर्शकों, 120 से अधिक देशों के 6,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,20,000 से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करके अपने कद को और ऊंचा करना है। इस कार्यक्रम में व्यापक मंडप होंगे, जिसमें एक ही स्थान पर संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्रीय वस्त्र सचिव श्रीमती […]

संसद में केन्‍द्रीय बजट 2025-26 पेश,केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी, 2025 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए भारत की विकास यात्रा के लिए ‘कृषि को प्रथम इंजन’ की संज्ञा देते हुए अन्नदाताओं के लाभ के लिए कृषि क्षेत्र के विकास और उत्पादकता में वृद्धि के लिए […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने (1 फरवरी, 2025) नई दिल्ली में नई दिल्ली विश्व पुस्तक प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि किताबें पढ़ना सिर्फ़ शौक नहीं है यह एक परिवर्तनकारी अनुभव है। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों की किताबें पढ़ने से क्षेत्रों और समुदायों के बीच संबंध बेहतर […]

रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को पुरस्कार किए प्रदान

दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 30 जनवरी, 2025 को दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर, उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को विशेष पुरस्कार दिए और […]

भारत- इंडोनेशिया आर्थिक और वित्तीय वार्ता” को लॉन्च करने की घोषणा की

नई दिल्ली। पीआईबी। इंडोनेशिया की वित्त मंत्री सुश्री मुल्यानी इंद्रावती और भारतीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज यहां “भारत- इंडोनेशिया आर्थिक और वित्तीय वार्ता” को लॉन्च करने की घोषणा की। जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के दौरान पेश किया गया मंच, दोनों […]