देहरादून। भगवान वाल्मीकि मंदिर समिति नगर निगम द्वारा हवन पूजन कर भगवान वाल्मीकि को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। ।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपुर रोड विधान सभा नरेश वैध विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। राजपुर विधानसभा से वरिष्ठ समाजसेवी भाई अमर सिंह सिवेडिया भी शामिल हुए दोपहर 1:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।भंडारे में हजारों लोगों ने भगवान वाल्मीकि का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक मंडल में नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल नगर सचिव अरुण अशरफी युवा विंग से मनी अजय बी एल टांक नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सोमू सैलवान , नाम बहादुर काशा संजू विनोद कुमार अल्लाह भाई मासूम नेपाल सिंह ,सूरज सूद ,राजीव ,रोबिन, दीपक मोनू ,विजय भगत , भीम, रवि सैनी, काकू सौरव चेतन छोटन सचिन राजवीर भगत संदीप कुमार रवि राजू फौजी संदीप फौजी सैकड़ों आयोजक मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।