पौड़ी ।देवभूमि खबर। नागरिकता संशोधन कानून की सही जानकारी को जनता के बीच रखने के लिए पौड़ी में 6 जनवरी को होने वाली रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को विधायक पौड़ी ने कोट मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए रैली को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई। कोट मंडल अध्यक्ष अनिल गुसांईं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक मुकेश कोली ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी आवश्यक रूप से होनी चाहिए। ताकि जनता में इस कानून के प्रति कोई भ्रम न रहे। विधायक ने कार्यकताओं से इस कानून के समर्थन में 6 जनवरी को पौड़ी में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कोट मंडल पूर्व अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। कहा कि इस कानून का लाभ अपने क्षेत्र में 2014 से पहले रह रहे लोगों को दिलवाना है । बैठक में विधायक प्रतिनिधि धर्मवीर नेगी, निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष मकान सिंह रावत , देवेंद्र खंडूड़ी, नीलम जुयाल, मधु देवी, नेत्र सिंह रावत, दलबीर डंगवाल, नंदन सिंह पंवार, माणिक लाल भट्ट आदि शामिल थे।