श्यामपुर। स्वर्गीय धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में संस्था के संस्थापक श्री मानवेंद्र कंडारी के जन्म दिवस के शुभ अवसर संस्था के संस्थापक द्वारा अपने जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए क्षेत्र के 3 दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर का वितरण किया गया जिनमें टिहरी विस्थापित कॉलोनी डोबरा के 45 वर्षीय दिनेश राणा विस्थापित क्षेत्र माली देवल के 11 वर्षीय ऋषभ जोशी तथा रोषा फार्म गुमानी वाला की 13 वर्षीय ऋषिता थापा को व्हील चेयर भेंट की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा जानकारी दी कि संस्था समय समय पर क्षेत्र के दिव्यांग व निराश्रितों तथा असहाय लोगों की मदद के लिए हर संभव तत्पर रहती है।
इस अवसर पर रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष श्री संजय सकलानी, स्व.धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष महावीर उपाध्याय, सचिव टेक सिंह राणा विनोद पोखरियाल,नवीन नेगी, रावत ,ग्राम प्रधान राजेश व्यास,जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान,, सचवीर भण्डारी,कांता प्रसाद कंडवाल पूर्व प्रधान सतीश रावत,पूर्व प्रधान सरोप सिंह पुंडीर आदि उपस्थित रहे।