उक्रांद गैरसैंण में मनाएगी राज्य स्थापना दिवस

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें राज्य स्थापना दिवस गैरसैण में मनाने का संकल्प लिया गया।उत्तराखंड क्रांति दल राज्य स्थापना दिवस गैरसैण में मनाएगा।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाएगा। अभी तक दोनो सत्ताधारी पार्टियों ने स्थायी राजधानी बनाने की बात कर हर बार वोट मांगा लेकिन स्थायी राजधानी अभी तक नही बनाई। उक्रांद ने सर्वप्रथम गैरसैण को स्थाई राजधानी की बात की और अभी तक इसके लिए संघर्ष कर रहा है। पहाड़ की राजधानी पहाड़ में होगी तभी उत्तराखंड का संपूर्ण विकास हो पायेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की स्थिति बहुत ही खराब है। अलग राज्य बनने के बाद इन 21 वर्षों का कार्य बहुत ही निराशाजनक रहा। उक्रांद जनता के बीच इन सब मुद्दों को लेकर जा रहा है ताकि जनता इन दिल्ली से शासित दलों की वास्तविकता को समझ सके।गैरसैण में स्थापना दिवस उक्रांद बड़े धूमधाम से मनाएगा।इसके लिए केंद्रीय प्रवक्ता श्री विजय कुमार बौड़ाई एवं युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। सभी जिला अध्यक्ष ,जिला प्रभारियों, को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजकों के साथ समन्वय बनाने के लिए कहा गया है।

इस अवसर पर कार्यलय प्रभारी श्री किशन मेहता,केन्द्रीय चुनाव प्रभारी श्री ललित विष्ट, महामंत्री श्री बहादुर सिंह रावत व श्री जय प्रकाश उपाध्याय, लताफ़त हुसैन, सुनील ध्यानी , शांति प्रसाद भट्ट,विजय बौड़ाई, राजेश्वरी रावत, अशोक नेगी,राजेन्द्र सिंह विष्ट, दीपक रावत,मीनाक्षी घिल्डियाल, किरण रावत , आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

15 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

15 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

17 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

17 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

17 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

17 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279