अंधेरों में उम्मीद की किरण – दिल्ली की बेटी ने बढ़ाया चमोली पुलिस का हौसला

चमोली।देवभूमि उत्तराखण्ड में आस्था की राहों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में चौबीसों घंटे तैनात चमोली पुलिस का जज्बा अब देशभर में प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। इसी जज्बे से प्रभावित होकर दिल्ली निवासी श्रीमती नूपुर अग्निहोत्री (गुरु कृपा एंटरप्राइज, नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, नई दिल्ली) ने चमोली पुलिस […]

भीमताल में सीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा,वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित विकास भवन सभागार भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनामिका ने जिला योजना, राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों […]

दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव संपन्न :अंशुमान नौटियाल अध्यक्ष, कृष जोशी उपाध्यक्ष, शिखर कुमार पाल सचिव, अमृता संयुक्त सचिव और ख्याति पंत कोषाध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून। दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव सत्र 2025-26 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें अंशुमान नौटियाल अध्यक्ष, कृष जोशी उपाध्यक्ष, शिखर कुमार पाल सचिव, अमृता संयुक्त सचिव तथा ख्याति पंत कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया 3 सितंबर को अधिसूचना जारी होने और मतदाता सूची के प्रकाशन […]

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के सहयोग से देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की द्वितीय वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

भैसियाछाना। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि (REAP) परियोजना द्वारा अंगीकृत देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला ने दीप प्रज्वलित कर किया। सहकारिता अध्यक्षा हेमा पाण्डे ने सभा में सहकारिता की आय-व्यय रिपोर्ट […]

बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं की समीक्षा की,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बदरीनाथ धाम। बरसात के बाद श्री बदरीनाथ धाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। सुचारू यातायात व्यवस्था से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम पहुंच रहे हैं। पितृ पक्ष चलने के कारण श्रद्धालुओं द्वारा श्राद्ध तर्पण हेतु भी धाम में आगमन हो रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) […]

सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 99.12 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून, हरिद्वार और टिहरी सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक मार्ग चौड़ीकरण […]

हरिद्वार सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय की अनुसेविका ने थाने में दर्ज कराई जातिसूचक टिप्पणी और छेड़खानी की शिकायत

हरिद्वार। सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय में तैनात अनुसेविका रितु ने थानाध्यक्ष सिडकुल को तहरीर देकर रोहिताश शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रितु ने बताया कि 08 सितंबर 2025 को कार्यालय में काम के दौरान रोहिताश शर्मा ने उनके साथ अभद्रता की, छेड़खानी की और जातिसूचक टिप्पणियाँ की। इस […]

स्लाइडिंग जोन में फंसी गर्भवती महिला को यातायात पुलिस ने स्ट्रेचर से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

उत्तरकाशी। बुधवार को यातायात पुलिस ने स्लाइडिंग जोन में फंसी गर्भवती महिला को सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल पहुंचाकर एक उदाहरण पेश किया। चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी जिला अस्पताल जा रही गर्भवती महिला की एम्बुलेंस गंगोत्री हाईवे, नालूपानी स्लाइडिंग जोन के पास आवाजाही बाधित होने के कारण फंस गई। मौके पर […]

नागरिक सुरक्षा देहरादून दक्षिण प्रभाव के डिवीजन वार्डन बने डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट

देहरादून। नागरिक सुरक्षा देहरादून दक्षिण प्रभाव के डिवीजन वार्डन का दायित्व अब डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट को सौंपा गया है। डॉ. भट्ट पिछले 31 वर्षों से नागरिक सुरक्षा से जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने सेक्टर वार्डन, पोस्ट वार्डन, घटना नियंत्रण अधिकारी तथा डिप्टी डिवीजन वार्डन जैसे महत्वपूर्ण पदों […]

तत्कालीन ईओ नगर पंचायत केलाखेड़ा संजीव मेहरोत्रा को भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की सजा, 20 हजार रुपये अर्थदंड

हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड को बड़ी सफलता मिली है। नगर पंचायत केलाखेड़ा के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) संजीव मेहरोत्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के 13 साल बाद अदालत ने दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण, हल्द्वानी नैनीताल श्रीमती सविता चमोली की अदालत ने मेहरोत्रा को […]