Categories: रुद्रपर

उधमसिंहनगर पुलिस को 11 वर्ष पूर्व हत्या की गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता,हत्यारा गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

उधमसिंहनगर।जनपद पुलिस को 11 वर्ष पूर्व हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11 साल बाद हत्यारोपी सौतेले भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया।

कृष्णा देवी पत्नी श्री भौनू साहनी नि० सुभाष कालोनी रुद्रपुर उ0सि0नगर के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर मे मु० FIR No. 616/2011 U/S धारा 365 IPC का अभियोग बनाम अज्ञात के विरुद्ध दिनांक 01.08.2011 को पंजीकृत किया गया।वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा लावारिश शव की शिनाख्त हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शिनाख्त के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार निर्देशित किया गया कि विगत 03 वर्षों के लम्बित विवेचना को तत्काल निस्तारण करे। जिस बावत अग्रिम विवेचना उ0नि0 संदीप शर्मा के सुपुर्द की गयी विशेष अभियान व मामले की गम्भीरता को देखते हुये विवेचक द्वारा वादिनी से मुलाकात कर पूछताछ की गयी। वादिनी द्वारा अपने सौतेले देवर छुटकन साहनी पर सन्देह किया गया था कि छुटकन को ही भौनू साहनी की जानकारी है क्योंकि छुटकन साहनी के साथ हमारा बिहार की जमीन व मकान को लेकर विवाद था। उसी ने ही मेरे पति को गायब किया होगा।

विवेचना के दौरान विवेचक को पड़ोसियों के माध्यम से जानकारी हुई कि छुटकन साहनी व भौनू साहनी की कुछ वर्ष पूर्व आपस में लड़ाई हुई थी जिसके उपरान्त छुटकन साहनी अपने सौतेले भाई भौनू साहनी के मकान छोड़कर दूसरी जगह रहने लगा था उससे पहले दोनो भाई एक ही मकान में रहते थे।विवेचक द्वारा छुटकन साहनी की जानकारी मुखबिर के माध्यम से पता तस्दीक कर ज्ञात हुआ कि वह चूना भट्टा अघोई वाला थाना रायपुर जनपद देहरादून अपने परिवार के साथ निवास कर रहा है। विवेचक देहरादून पहुंचकर छुटकन साहनी से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा घटना की सही जानकारी नहीं दी गयी लेकिन उसे यह भी ज्ञात हो गया कि पुलिस को भौनू साहनी की हत्या की जानकारी हो गयी है। छुटकन साहनी अपनी भाभी से माफी मांगने रुद्रपुर आया था, जिसकी जानकारी पुलिस को हो गयी तो पुलिस छुटकन साहनी को पकड़कर ले आयी व सख्ती से पूछताछ किया तो छुटकन साहनी द्वारा बताया गया कि मैने 23.07.2011 की रात्रि में रेलवे स्टेशन से आने वाले रास्ते के पास अपने सौतेले भाई भौनू साहनी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर पत्थर से उसके सिर व गले के पास वार किये थे और जब वह मर गया तो मैं उसकी लाश को कट्टे में डालकर रिक्शे में रखकर रोडवेज से आगे नाले में रात में ही फेक दिया था।

थाने के अभिलेख पंचायतनामा वर्ष 2011 का अवलोकन किया गया तो 01 अज्ञात शव पुरुष उम्र 30-32 वर्ष लगभग उसी नाले पर दिनांक 26.07.2011 को बरामद हुआ है और जो हुलिया व कपडे पंचायतनामा में अंकित है। वही हुलिया व कपडे वादिनी मुकदमा व अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया है अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि उस दिन अत्यधिक बारिश हो रही थी। जिसकी वजह से मैंने शव नाले में डाल दिया था। घटना क्रम की सम्पूर्ण जानकारी होने पर अभियुक्त छुटकन साहनी उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 302/201/364/365 IPC से अवगत कराकर हस्व कायदा गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया जायेगा।

11 साल बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस टीम को बीस हजार और एसएसपी ने 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की ।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

जिलाधिकारी पौड़ी ने किया तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण, राजस्व पुलिस वादों में लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पौड़ी ।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को तहसील चौबट्टाखाल का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने…

21 hours ago

चमोली में मैठाणा को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू

चमोली। जिले के दशोली ब्लॉक स्थित मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित…

21 hours ago

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी: 32 जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान

हरिद्वार ।पुलिस मुख्यालय में आज सैनिक सम्मेलन और माह सितंबर की अपराध गोष्ठी का आयोजन…

21 hours ago

दून पुलिस की कुशल रणनीति से बसंत विहार डकैती का शत प्रतिशत माल बरामद, सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में अहम सफलता…

21 hours ago

ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 3.3 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। जिले में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए…

23 hours ago

देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली नोटों के सौदागर को किया गिरफ्तार, रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहा था फर्जीवाड़ा

देहरादून। त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने सतर्कता बढ़ाते हुए नकली नोटों…

24 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279