उपराष्ट्रपति ने मूल्य आधारित और नैतिक राजनीति की जरूरत पर जोर दिया

Spread the love

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडु ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने के लिए मूल्य-आधारित और नैतिक राजनीति को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।

सार्वजनिक जीवन में गिरते हुए मानकों पर चिंता जाहिर करते हुए श्री नायडु ने जनप्रतिनिधियों से अपने राजनीतिक विरोधियों पर व्यक्तिगत हमले करने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने महत्वपूर्ण राजनीतिक राष्ट्रीय मामलों पर सभी हितधारकों के साथ आम सहमति बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए युवा और नये राजनेताओं को विभिन्न मुद्दों पर सैद्धांतिक रुख अपनाने की सलाह दी।

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में कृष्णा जिले की जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री पिन्नामनेनी कोटेश्वर राव की प्रतिमा का अनावरण करते हुए, श्री नायडु ने कहा कि श्री कोटेश्वर राव ने जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी और उन्‍होंने दो दशकों से अधिक समय त‍क अपना पद बरकरार रखा। उन्होंने यह भी सिद्ध किया कि विकेंद्रीकृत लोकतंत्र लोगों को विकासात्मक लाभ प्रदान कर सकता है।

उन्‍होंने युवा राजनेताओं से श्री कोटेश्वर राव का अनुकरण करने का आग्रह करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए अपने चुनाव घोषणापत्रों में उचित और व्यावहारिक वादे ही करने चाहिए अन्‍यथा लोगों का चुनावी लोकतंत्र से विश्वास ही उठ जाएगा। उन्‍होंने चुनावों के दौरान किए जाने वाले मुफ्त उपहारों के वायदों पर व्यापक विचार-विमर्श करने और चुनाव घोषणा पत्रों को कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने की संभावना के बारे में व्यापक बहस किए जाने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि लोगों को अपनी भागीदारी पांच साल में एक बार केवल मतदान करने तक ही सीमित नहीं रखनी चाहिए, बल्कि उन्‍हें निर्वाचित प्रतिनिधियों और सरकार से लगातार सवाल करने चाहिए और जवाबदेही की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को 4सी – ‘कैरेक्‍टर (चरित्र), कैलिबर (क्षमता), केपेसिटी (योग्‍यता) और कन्‍डक्‍ट (आचरण)’ के आधार पर अपने प्रतिद्वंदियों का चयन करना चाहिए, न कि ‘जाति, समुदाय, नकद राशि और आपराधिकता’ के उस आधार पर, जिन्हें कुछ लोगों द्वारा बढ़ावा देने की मांग की जा रही है।

श्री नायडु ने एक अधिक जवाबदेह मीडिया का आह्वान किया जो सनसनी फैलाने से बचता है और निष्‍पक्ष रूप से समाज के मामलों की स्थिति को दर्शाता है।

आंध्र प्रदेश के आवासन मंत्री श्री जोगी रमेश, कृष्णा जिले के जिला परिषद अध्यक्ष श्री उप्पला हरिकृष्णा, विजयवाड़ा के सांसद श्री केसिनेनी श्रीनिवास, विधायक श्री पेर्नी वेंकटरमैया और श्री समिनेनी उदय भानु, मछलीपट्टनम नगर निगम के मेयर श्री मोका वेंकटेश्वरम्मा, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त, श्री के.वी. चौधरी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री पिन्नामनेनी वेंकटेश्वर राव और अन्य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

14 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

14 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

16 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

16 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

16 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

16 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279