Categories: नैनीताल

एक सप्ताह चल रहे श्री मद भावगत कथा के अंतिम दिन में कृष्ण राधा समेत श्रद्धालु नाचते गाते हुए नज़र आये

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के तत्वावधान में यहाँ श्री मद भागवत कथा पुराण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किंकर नमन कृष्ण महाराज व्यासपीठ द्वारा कथा का वर्णन कराया जा रहा है। एक सप्ताह चल रहा भागवत कथा आज समाप्ति के दौर पर है। कल यानी 4 मई को हवन पूजन , पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने कथा वाचक नमन कृष्ण महाराज व उनकी पूरी टीम का समिति व देवभूमि सरोवर नगरी के क्षेत्र वासियों की ओर से धन्यवाद अदा किया। समिति के सदस्यों ने आम जन मानस से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए अपील की है। अधिक से अधिक संख्या में आये ।
महाराज नमन कृष्ण ने सुदामा चरित्र, श्री भगवान का स्वधाम गमन, भागवत पूजन के साथ ही भगवान परशुराम राम के जीवन लीला का अपने मुखारबिंद से वर्णन किया। इस दौरान छोटे कन्हैया की भूमिका में निहिर गोस्वामी ने व माता की भूमिका में बिमलेश गोस्वामी व कृष्ण राधा की भूमिका में पति पत्नी दीपक जोशी व हेमा जोशी ने रोल निभाया।
इस दौरान समिति के महासचिव समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।नव साँस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा की पहल पर नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में चल रही श्री मद भागवत कथा में श्रद्धालुओं द्वारा भारी संख्या मे व्यास श्री नमन कृष्ण जी महाराज द्वारा दिए गए तत्त्वज्ञान का पान किया।
व्यास जी द्वारा जीवन के बहुत गूढ़ रहस्यों को बड़ी कर्णप्रिय कथाओं के माध्यम से प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।
मूलत: प्रभु भक्ति में लगने से व्यक्तित्व में तेज आता है और वही तेज हमें युवा बनाए रखता है। जरासंध युद्ध की कथा के द्वारा कृष्ण के रणछोड़ नाम पड़ने की कथा बताते हुए व्यास जी ने कहा कि अपने भक्तों के प्राण बचाने के लिए जिस प्रकार प्रभु की अनेक लीलाओं का वर्णन आता है उस प्रकार मनुष्य को भी एक दूसरे के जीवन को बचाने के लिए जरूरत पड़ने पर सहयोग हेतु आगे आना चाहिए, ताकि समाज मे सभी का विकास हो सके।

सप्तम दिवस पर यजमानों के रूप मे समिति के अध्यक्ष खुशहाल रावत, उपाध्यक्ष संतोष पंत, सचिव पी सी पांडे सहित लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कंचन चंदोला, कैलाश चंद्र जोशी, विपिन पंत, मोहन जोशी, इंद्र सिंह रावत, दिनेश पांडे, दीपक जोशी, ललित गिरी गोस्वामी, गोपाल सिंह बोरा, हिमांशु भट्ट, ललित मोहन तिवारी आदि द्वारा योगदान दिया गया।

सप्तम दिवस की कथा के दौरान कृष्ण के विवाह की सुन्दर लीला प्रस्तुत की गयी, जिसमें दीपक जोशी द्वारा कृष्ण का शानदार अभिनय और वृंदावन के कलाकारों एवं संगीतकार विमल दास की प्रस्तुतियां विशेष रूप से सराही गई।

समापन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे की तैयारियों में वीरेंद्र बिष्ट, प्रकाश चंदोला, घनानंद भट्ट, महावीर बिष्ट, प्रकाश चंदोला, वीरेंद्र बिष्ट, उमेश सनवाल, हरीश बिष्ट, चंद्र शेखर जोशी, डाo हिमांशु पांडे, नीरज डालाकोटी, ललित जोशी, विकास बड़ोला, बबलू रावत आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा योगदान दिया जा रहा है। कथा की समाप्ति पर सात नंबर क्षेत्र की महिला भजन मंडली द्वारा आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया गया।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

4 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

4 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

6 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

6 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

6 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

7 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279