देहरादून।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें बेतहाशा बढ़ती मंहगाई ध्वस्त कानून व्यवस्थ्वा के विरोध में एस्लेहॉल चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा नें कहा की भाजपा नित सरकार में मंहगाई नें आमजन की कमर तोड़ दी है, बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं को देखते हुए भी राज्य सरकार आंख मूंदे बैठी है।
भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना प्रबल होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलिरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है उन्होंने यह भी कहा कि देश का किसान पिछले एक साल से सडकों पर रात गुजार रहा है तथा कर्ज में डूब कर आत्महत्या को मजबूर है।
उन्होनें कहा भ्रष्टाचार मुक्ति का दंभ भरने वाली सरकार की नाक के नीचे हाल ही में हुए कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग महा घोटाले का ताजा मामला जनता के सामने है जिसमें इस महामारी में आपदा में अवसर का लाभ लेते हुए आम जनता की गाडी कमाई से जमा टैक्स के करोड़ो रूपये की लूट हुई परन्तु सरकार अभी तक कार्रवाई करने से बच रही है।
उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कई बार रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई और कोरोना महामारी की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर उसे भूखे पेट सोने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री की अनभिज्ञता के कारण गिरती अर्थ व्यवस्था का बोझ आम आदमी पर डाला जा रहा है। केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता का शोशण कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि कर रही है। घरेलू रसोई गैस की किमतों में भारी वृद्धि कर गैस सिलेण्डर 940 रूपये पार कर गया है जिससे गरीब का चूल्हा जलना कठिन दिखाई दे रहा है।
उन्होनें कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओं का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में प्रदेश की महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पर भी इसी प्रकार के आरोप लगे थे परन्तु इसके बावजूद राज्य सरकार के दबाव में उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिला शक्ति का लगातार अपमान हो रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर लगे इस प्रकार के आरोपों से उत्तराखण्ड की देवभूमि कलंकित हुई है।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, डॉ विजेन्द्र पाल, रमेश कुमार मंगू, ओम प्रकाश सती, निखिल, सोम प्रकाश वाल्मिकि, प्रदेशप्रवक्ता राजेश चमोली, हरविन्दर सिंह रतन काका, आशीषभारद्वाज, शिव कुमार, सुजल सोनकर अनूप कपूर, पुनित कुमार, दिवाकर, मौ मियां, आनंद त्यागी, नीरज नेगी, जांहगीर, हरेन्द्र बेदी, सुनित राठौर, राजकुमार यादव, अरूण शर्मा, पदम ंिसह थापा, राजू मौर्य, सी एस महरा, लियाकत, डेविड आदी मौजूद थे।