केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने उत्तराखंड में युवाओं के बड़े पैमाने पर पलायन को रोकने के लिए कृषि-तकनीकी स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने का किया आह्वान

Spread the love

देहरादून।केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने अपनी उत्तराखंड यात्रा के समापन से पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज बैठक की। इस दौरान उन्होंने अन्य मुद्दों के साथ, मुख्यमंत्री से उत्तराखंड में कृषि-तकनीक स्टार्टअप को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इसके लिए एक विशाल क्षमता थी। उन्होंने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में वैज्ञानिक और  औद्योगिक अनुसंधान परिषदसीएसआईआर द्वारा शुरू किए गए अरोमा मिशन के बारे में भी श्री धामी को अपडेट किया।

दोनों नेताओं ने राज्य में विभिन्न केंद्रीय वित्त पोषित योजनाओं के कार्यान्वयन और राज्य से संबंधित समसामयिक मामलों पर भी चर्चा की।

डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने श्री धामी से युवाओं के बड़े पैमाने पर पलायन को रोकने के लिए राज्य में एग्री-टेक स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने इस बारे में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में भूगोल और जलवायु की स्थिति औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती के अनुकूल है और इन्हें कृषि-तकनीक और सुगंधित उद्यमों में विकसित किया जा सकता है। जम्मू-कश्मीर में सीएसआईआर समर्थित अरोमा मिशन की अपार सफलता का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि देवभूमि में इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री को राज्य में नए वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना और देहरादून में मौजूदा भारतीय पेट्रोलियम संस्थान की सेवाओं का विस्तार करने का भी प्रस्ताव दिया।

डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने किसानों को लैवेंडर फसल की खेती, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विपणन पर मुफ्त गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री और आरंभ से अंत तक प्रौद्योगिकी पैकेज प्रदान करने के लिए सहायता की पेशकश की। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर इच्छुक युवाओं और किसानों को उत्पाद विकास से लेकर विपणन तक व्यापक सहयोग प्रदान करेगा। मंत्री महोदय ने कहा कि चूंकि अधिक संख्या और छोटे क्षेत्र, सीमांत किसानों के अधीन है, इसलिए अरोमा मिशन के लिए संसाधनों को एकत्रित करके सराहनीय आर्थिक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

श्री धामी ने केंद्रीय मंत्री के साथ विकास से लेकर अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की नियुक्ति तक राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने उत्तराखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और नियुक्ति से संबंधित कुछ मुद्दों को डॉक्टर जितेंद्र सिंह के समीक्ष रखा, जो कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपी एंड टी) के प्रभारी मंत्री भी हैं। डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह विभाग से इन सभी मुद्दों पर उचित विचार करने और यह जांचने के लिए कहेंगे कि इस बारे में सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में परियोजनाओं के कुछ अन्य प्रस्तावों की प्रगति के बारे में केंद्र सरकार के साथ आगे की कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका कार्यालय इस पर संज्ञान लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से की मुलाकात,वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सरल किए जाने के दिए निर्देश

Spread the love देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से मुलाकात की। मुख्य सचिव ने पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों से योजना के सम्बन्ध में चर्चा की एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से योजना में सुधार किए […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279