केदारनाथ में कोटपा एक्ट में 71 का चालान,12500 का अर्थ दंड वसूला,जागरूकता डिसप्ले बोर्ड किए स्थापित

Spread the love

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य व पुलिस की टीम ने चलाया अभियान
 केदारनाथ में कोटपा एक्ट में 71 का किया चालान -सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान व दुकानों में तंबाकू पदार्थों के प्रदर्शन पर की कार्यवाही  -12500 का अर्थ दंड वसूला,जागरूकता को डिसप्ले बोर्ड किए स्थापित

          स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तंबाकू मुक्त अभियान के तहत 71 लोगों का कोटपा एक्ट में चालान किया गया। साथ ही यात्रा मार्ग पर तंबाकू निषेध जागरूकता से संबंधित डिसप्ले बोर्ड भी स्थापित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बीके शुक्ला ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। इसके तहत श्री केदारानाथ यात्रा मार्ग पर तंबाकू उत्पादों का सार्वजनित प्रदर्शन करने व सार्वजनिक स्थानों पर धू्रमपान करते पाए जाने पर 71 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गईं, जिनमें सोनप्रयाग में 12, गौरीकुंड में 12, भीमबली लिनचोली में 23 व केदारनाथ में 24 लोगो का चालान कर उनके 12500 का अर्थदंड वसूला गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बीके शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में सोनप्रयाग, गौरीकुंड, छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली, रूद्रा प्वाइंट, बेस प्वाइंट व श्री केदारनाथ धाम में तंबाकू उत्पादों की विक्री कर रहे दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों का सार्वजनिक प्रदर्शन न करने की सख्त हिदायत दी गई है।  साथ ही पैदल मार्ग पर तंबाकू निषेध से संबंधित डिसप्ले बोर्ड भी स्थापित किए गए।

         उन्हेंने बताया कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर निरंतर अभियान चलाने की आवश्यकता के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर स्थापित पुलिस चौकियों में कोटपा एक्ट के अंतर्गत चालान बुक भी उपलबध कराई गई हैं।

अभियान दल में एनटीसीपी कंसलटेंट दीपक नौटियाल, सोशल वर्कर दिगपाल कंडारी व यात्रा मार्ग में स्थापित पुलिस चौकियों में तैनात प्रभारी दलाय सिंह, दीपक, सचिन अग्रवाल आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

11 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

11 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

13 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

13 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

13 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

13 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279