मुख्यमंत्री श्री धामी ने रुद्रप्रयाग में औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की सौगात दी

Spread the love

रुद्रप्रयाग।जनपद के तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जलित कर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस मौके पर विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की सौगात दी। घोषणा में राजकीय इंटर काॅलेज चोपता में दो कक्ष निर्माण किया जायेगा। राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हजार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दिया जाएगा। जल्द ही जखोली में सैनिक स्कूल का कार्य पूरा किया जाएगा, इसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। फलासी-छतोरा मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। रुमसी-भौंसाल-चोपता मोटर मार्ग चैंड भूमिधार तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा। श्री कार्तिक स्वामी धाम को मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा। स्वतंत्रता सैनानी के नाम से चोपता चांदधार में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। लंमगौंडी- देवरी-मणीखाल सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा छतोरा पुल सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। आदि गुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं मनरेगा कर्मी की वेतन शीध्र रिलीज करने का भरोषा दिया। जबकि कृषि मंत्री श्री उनियाल ने कृषि विभाग की ओर से औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले को दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधन के दौरान अपने बचपन की स्मृति को साझा करते हुए कहा कि मेले ही एक माध्यम होते थे जब हम एक ही स्थान में एक दूसरे से मिलते थे। कहा कि हम अच्छा उत्तराखंड बनाना चाहते हैं। सैनिक का बेटा होने के नाते उत्तराखंड की हर समस्या से भली-भांति परिचित हूँ। मोदी जी ने कहा है कि 2025 में जब उत्तराखंड 25 साल का होगा तो यह उत्तराखंड चिर युवा उत्तराखंड होगा। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में राज्य को देश का  पहला राज्य बनाना है। उन्होंने हर गांव में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने सहित पलायन रोकने, पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार पहुंचाने की बात कही। उन्होंने रेलवे व चारधाम के तहत आॅल वेदर रोड के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी पांच नवंबर को मोदी जी श्री केदारनाथ में करीब 400 करोड के कई योजनाओं का शिल्यान्यास करेंगे। कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जबकि 250 करोड़ की धनराशि से भगवान बदरीनाथ का प्रांगण तैयार होगा। उन्होने कहा कि सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षाओं को निशुल्क किया है। अब आवेदन पर कोई शुल्क देना नही होगा। आशाओं के मानदेय में वृद्धि किया गया है । आंगनबाड़ियों को दीपावली से पूर्व तोहफा दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों, उपनल कार्मिकों का मानदेय बढ़ाया है। कोरोना से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को पचास हजार रुपए देने का सरकार निर्णय लिया है। साथ ही वात्सल्य योजना के तहत कोरोना काल में मृतक के बच्चों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण रूप में दिया जा रहे हैं। साथ ही 21 साल पूरे होने पर 5 प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर से जवान तक तथा तहसीलदार से पटवारी तक कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर दस-दस हजार रुपए का मानदेय दिया गया है।
   

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में श्री पुष्कर सिंह धामी को युवा सोच का मुख्यमंत्री बताया। तथा मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों, सैनिकों, महिलाओं, दलितों व तीर्थ पुरोहितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की किसानों की आय दो गुनी करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। साथ ही किसानों के प्रति सरकार बेहद संवदनशील है। कहा कि जनपद को पूर्व में ही जैविक घोषित किया जा चुका है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को रिहायती दरों पर पाॅली हाउस, खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि उपकरण सब्सिडी की दर पर उपलब्ध किया जा रहा है।
विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चैधरी ने मुख्यमंत्री को असीम संभावनाओं वाला राजनेता बताते हुए जनपद के अंतर्गत थाती बड़मा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल के निर्माण करने की मांग की। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने भी संबोधित किया। उन्होंने नागपुर क्षेत्र में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल,  मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण एवं मेला प्रेमी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन.पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग…

5 hours ago

दीपावली से पहले एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने 07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर…

8 hours ago

लोहे की भट्टी पर्यटकों के लिए आकर्षण तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा: दीपक रावत

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 50 किलोमीटर दूर नगर…

8 hours ago

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि…

8 hours ago

जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम।

देहरादून।दीपावली और धनतेरस के अवसर पर देहरादून में सप्लाई किए जाने वाले 300 किलो मिलावटी…

8 hours ago

मुख्य सचिव की सख्ती: अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए “मिसिंग लिंक फंड” से जल्द जारी होगा बजट

देहरादून।अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य…

9 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279