जनपद चमोली के 80 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान ,शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Spread the love

चमोली।शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जनपद चमोली के 80 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने राइका गोपेश्वर में शिक्षकों को इस सम्मान से सम्मानित किया।

मा0 शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज की दशा और दिशा प्रदान करते है और शिक्षक होना स्वयं में ही एक सम्मान है। राइका गोपेश्वर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पहुूचने पर स्कूल के छात्रों ने मा0 शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया। एनसीसी के छात्रों ने गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राइका गोपेश्वर में भी वर्चुअल कक्षाएं शुरू की जाएगी। ताकि होनहार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग तथा मेडिकल की कोचिंग की सुविधा मिल सके। समारोह के दौरान मा0 मंत्री ने जनपद के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के 80 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के रूप में प्रतीक चिन्ह व शाॅल भेंट किया। इससे पूर्व मा0 शिक्षा मंत्री ने राइका अल्कापुरी में वर्चुअल क्लासेस का उद्घाटन भी किया। यहाॅ पर वर्चुलअल कक्षाओं के माध्यम से जनपद के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें प्राधानाचार्य संजय कुमार, प्रधानाध्यापक बाल दत्त कुनियाल, हर्ष लाल आगरी, राकेश रावत, लता झिंक्वाण, हरीश चन्द्र डिमरी, ताजबर सिंह असवाल, संगीता जिल्वाण, दीवान सिंह कण्डेरी, चन्द्र किशोर गिरी, भरत सिंह बिष्ट, राजेश कुमार, सहायक अध्यापक योगेन्द्र सिंह कुंवर, घनश्याम ढौंडियाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, महाजन सिंह बिष्ट, जसपाल सिंह नेगी, बैशाख सिंह रावत, सुरेन्द्र ठाकुर, बीना रानी, जया चैधरी, गीता डिमरी, रंजना बहुगुणा, रान्नू नेगी, अंकिता शर्मा आदि शामिल थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि सहित मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, डीईओ माध्यमिक आशुतोष भण्डारी, डीईओ बेसिक नरेश कुमार हल्दियानी आदि मौजूद रहे।
इसके बाद मा0 शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पांडे ने पीपलकोटी में आयोजित सात दिवसीय बंड विकास मेले में भी शिरकत की। उन्होंने मेला समिति द्वारा रखी गई खेल मैदान की मांग पर युवा कल्याण विभाग को खेल मैदान के लिए डीपीआर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

5 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

5 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

7 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

7 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

7 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

7 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279