कार्य प्रमाण पत्र की बाध्यता हटाकर शपथ पत्र के आधार पर हो श्रमिक कार्ड जारी :रघुनाथ सिंह नेगी

Spread the love

# कार्य प्रमाण पत्र की बाध्यता के चलते हो रहा श्रमिकों का आर्थिक शोषण।#डेढ़-दो हजार खर्च करने के बावजूद भी मिलता है झूठा कार्य प्रमाण पत्र ।#कई-कई दिन चक्कर काटने के बाद जाकर मिलता है ठेकेदार से प्रमाण पत्र। #श्रमिकों के हितों को लेकर मोर्चा देगा शासन में दस्तक।

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि श्रम विभाग (कर्मकार कल्याण बोर्ड) की गाइड लाइन के अनुसार श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु श्रमिक को किसी पंजीकृत ठेकेदार द्वारा प्रदत कार्य प्रमाण पत्र के आधार पर ही श्रमिक कार्ड जारी हो सकता है।

उक्त अव्यवस्था के चलते गरीब श्रमिकों को कार्य/ अनुभव प्रमाण पत्र हासिल करने हेतु लगभग डेढ़-दो हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं तथा कई-कई दिन ठेकेदार के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब जाकर कहीं झूठा प्रमाण पत्र विभागीय औपचारिकता पूर्ण करने के लिए मिल पाता है। कई श्रमिक कार्य प्रमाण पत्र के अभाव में अपना पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं, जिस कारण इनको विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नेगी ने कहा कि विभाग द्वारा मात्र शपथ पत्र के आधार पर पंजीकरण तो कर लिया जाता है, लेकिन जब श्रमिक द्वारा कार्ड लेने हेतु विभाग से अनुरोध किया जाता है तो उस समय कार्य/ अनुभव प्रमाण पत्र की मांग की जाती है, जिस कारण इनको अपनी दिहाड़ी- मजदूरी से भी हाथ धोना पड़ता है। मोर्चा शीघ्र ही मजदूरों के हितों को लेकर कार्य प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त कराने को लेकर शासन में दस्तक देगा।

पत्रकार वार्ता में- विजय राम शर्मा व सुशील भारद्वाज मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दून पुलिस ने पटेलनगर में अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़

देहरादून । पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्लाटर हाउस पर पुलिस ने…

16 hours ago

हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा ,तपोवन से अपहृत नाबालिग के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य…

16 hours ago

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर किए गिरफ्तार

देहरादून। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग तस्करी में लिप्त महिला गिरोह का भंडाफोड़…

17 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, स्टेडियम निर्माण में तत्परता बरतने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम…

17 hours ago

ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त हजारों लीटर लहन किया नष्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। वरिष्ठ…

17 hours ago

दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 25 अक्टूबर को आबकारी टीम…

18 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279