जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उनका तत्काल भुगतान किया जाए :हिमांशु खुराना

Spread the love

चमोली।  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक लेते हुए जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाहय सहायतित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने विभागों को प्रस्तावित कार्यो तथा पिछले अवशेष कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करते हुए शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने विभागों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उनका तत्काल भुगतान किया जाए और विभागों में अवशेष पहली किस्त की धनराशि को पूर्ण व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिला योजना की अगली किस्त की धनराशि अवमुक्त की जा रही है। सभी विभाग इसकी डिमांड शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि विभागों को धनराशि आवंटित की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों द्वारा जो भी कार्य निर्माणदायी संस्थाओं को दिए गए है उनकी स्वयं मॉनिटरिंग करें और निर्माण कार्यो की गुणवत्ता एवं समयबद्वता का भी पूरा ध्यान रखें। कहा कि विभागों की ऐसी कोई योजना जो किसी कारण से नही हो सकती है और उसको बदलने की जरूरत है तो शीघ्र इसको संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने विभागों को प्रस्तावित योजनाओं के कार्य माह दिसंबर तक पूरा करते हुए शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, बाह्य सहायतित और 20 सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। जिसमें विभागों को प्रस्तावित कार्यो को जल्द पूरा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। 

अर्थ एवं संख्याधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत अनुमोदित 5190.00 परिव्यय के सापेक्ष 3714.00 लाख धनराशि विभागों को अवमुक्त की गई है, जिसमें से अभी तक विभागों ने 78.15 प्रतिशत व्यय कर लिया है। राज्य सेक्टर के अन्तर्गत अनुमोदित अवमुक्त 11067.61 लाख के सापेक्ष  58.65 तथा केन्द्र पोषित में अवमुक्त 25301.84 लाख के सापेक्ष 90.22 प्रतिशत धनराशि विभागों द्वारा व्यय की जा चुकी है।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ सुमन राणा, एसीएमओ डा. एमएस खाती, अर्थ एवं संख्याधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।                                                            
                                                                 

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

6 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

6 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

8 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

8 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

8 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

8 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279