जिलाधिकारी खुराना ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर अतिवृष्टि से उपजे हालात का जायजा लिया

Spread the love

चमोली।    जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर अतिवृष्टि से उपजे हालात का जायजा लिया। उन्होंने बीआरओ को जोशीमठ से बद्रीनाथ तक सड़क मार्ग को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर से विष्णुप्रयाग तक यातायात के लिए सुचारू किया जा चुका है। लेकिन विष्णुप्रयाग और बलदौडा पुल के बीच भारी भूस्खलन के कारण मार्ग अभी अवरूद्व है। यहां पर मार्ग खोलने के लिए युद्वस्तर पर कार्य जारी है। बीआरओ कमांडर कर्नल मनीष कपिल के साथ विष्णुप्रयाग में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रामार्ग को सुचारू होने तक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही ठहराया जाए और उनके भोजन, पानी एवं अन्य जरूरतों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि बद्रीनाथ मार्ग को जल्द सुचारू कर लिया जाएगा। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जोशीमठ बाजार में भोजन एवं कपडे की सभी दुकानों को खुला रखवाया जा रहा है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। यात्रियों से अपील की जा रही है कि अभी जहां पर है वही बने रहे। यात्रामार्ग सुचारू होने पर सभी यात्रियों को बद्रीनाथ भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम कुमकुम जोशी एवं बीआरओ के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
        

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

4 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

4 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

6 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

6 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

6 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

7 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279