Categories: पौड़ी

जिलाधिकारी जोगदण्डे ने ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया

Spread the love

पौड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पौड़ी के तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारीे ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण व नशा मुक्ति रोकथाम के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहें है। कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जो देश के भविष्य नागरिकों की तमाम शक्तियों को नष्ट करता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि जैसे मादक पदार्थ हमारे देश व प्रदेश में समाज को खोखला करते जा रहे हैं। कहा कि व्यक्ति चाहे तो व्यसनों को अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर छोड़ सकता है।
         जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के तत्वाधान में ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से चलाये जा रहे एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। एलईडी वाहन सम्पूर्ण जनपद में अलग-अलग स्थानों पर घूमकर लोगों को नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा तथा वाहन के माध्यम से तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए इस जहर को त्यागने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्याक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट से संबधिंत अधिकारी को निर्देशित किया कि रोपेे गये पौधों की ठीक से देख-रेख तथा पौधों के चारों ओर घेर-बाड़ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र विश्व पर्यावरण के तहत अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन कर रहा है। जिसके तहत आज कलेक्टेªेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश दिया गया। कहा ट्रस्ट द्वारा घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज व कल्जीखाल में मुण्डेश्वर खैरालिंग मेले में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।
        आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से बताया गया की वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकासखण्डों व प्रमुख स्थानों पर अगामी 01 जुलाई तक पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि नशा मुक्ति से सम्बधित जन-जागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जाते रहेगें जिससे युवाओं में नशे के बढ़ते प्रभाव को कम कर उन्हें नशे की ओर बढ़ने से रोका जा सके।
        इस अवसर पर नशा मुक्ति विशेषज्ञ बीके राजीव, बीके डी.पी. सिन्हा, बीके मेहर चन्द, बीके नीलम, बीके सुमन, बीके मनीषा, बीके कुसुम, बीके पवित्रा, बीके अनीता, बीके रतन सिंह, बीके पूरन सिंह, बीके एच.एस. कठैत सहित कलेक्ट्रेट परिसर से संबधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को घोषित किया उम्मीदवार

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक…

2 hours ago

श्रीनगर पुलिस ने 8.76 ग्राम स्मैक के साथ 3 शातिर नशा तस्कर किए गिरफ्तार

श्रीनगर।उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने एसएसपी के सख्त…

2 hours ago

मोरी में 5.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन - 2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार…

2 hours ago

उत्तरकाशी में एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की कोशिश करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। एटीएम का शटर तोड़कर मशीन में छेड़छाड़ और चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाजार मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वेचौक,…

2 hours ago

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक में जागरूकता अभियान और पुनर्गठन पर चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद स्मारक देहरादून में…

2 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279