देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में 19 जून 2022 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान (चकराता कालसी को छोड़कर) की तैयारियों को लेकर जिला पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने गत अभियान की समीक्षा की तथा 19 जून 2022 को पल्स पोलियो अभियान की जानकारी ली जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 1245 बूथ बनाए जा रहे है जिनमें 1169 स्थिर बूथ, 56 टांजिट बूथ, 20 मोबाईल बूथ हैं। साथ ही बताया कि 19 जून को बूथ पर तथा 20 से 25 जून 2022 तक घर-घर जाकर पल्स पोलियो टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। पोलियो टीकाकरण हेतु 1002 टीमें है जिनमें 889 घर-घर टीम, 83 ट्राजिंट टीम ,30 मोबाईल टीम है।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए तथा इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड मेबर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान का सहयोग लिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो दिवस के दिन ही खुराक दी जा सके। साथ ही कार्यक्रम का विभिन्न स्तरों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों को इस कार्य में सहयोग करते हुए अभियान को सफल बनाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास भी होना चाहिए कि हम पल्स पोलियो के दिवस के दिन ही सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिला दें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उप्रेती, डाॅ0 यू.एस चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग अखिलेश मिश्रा, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डाॅ0 विकास, सहित शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारी/कार्मिक मौजूद रहे।
देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक…
श्रीनगर।उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने एसएसपी के सख्त…
उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन - 2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार…
उत्तरकाशी। एटीएम का शटर तोड़कर मशीन में छेड़छाड़ और चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी…
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वेचौक,…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद स्मारक देहरादून में…