जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

Spread the love

उत्तरकाशी । जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने जिला सेक्टर,राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित,वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की।

         जिला सभागार में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला योजना में बचनबद्ध मद को छोड़कर विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का नवम्बर तक व्यय करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराने को कहा। हर्षिल में हर्षिल लेक सहित अन्य निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास विभाग में सेवारत सहायक संख्याधिकारी के द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन से सम्बंधित रिपोर्ट नही प्रस्तुत करने पर अक्टूबर माह का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। वहीं अर्थ एवं संख्या विभाग में कार्यरत अपर संख्याधिकारी द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की रिपोर्ट तैयार नही करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

     जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना में 53 करोड़ 50 लाख परिव्यय के सापेक्ष शासन से अवमुक्त धनराशि 38 करोड़ 28 लाख  विभागों को शत-प्रतिशत आवंटित की गई है। जिला योजना में  विकासात्मक कार्यों सहित करीब 73 फीसदी धनराशि खर्च की जा चुकी है।

     बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर,मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,सीएमओ डॉ के.एस.चौहान, परियोजना निदेशक संजय सिंह,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुश,भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

12 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

12 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

14 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

14 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

14 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

14 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279