Categories: काशीपुर

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने काशीपुर में चल रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

काशीपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने काशीपुर में चल रहे फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था तथा कम्पनी को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों को तेजी लाकर पूरा किया जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप को निर्देश दिये विद्युत विभाग से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्य किसी भी दशा में बाधित न हो और यातायात में भी जनता को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये, निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझोता नहीं किया जायेगा। दीपक बिल्डर्स के मैनेजर जेएस मथारू, कोर्डिनेटर अजय शर्मा ने चल रहे निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 इसके पश्चात जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने सुल्तानपुर पट्टी में कोसी नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित बायपास रोड पर बने पुल की सुरक्षा हेतु किये जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्य में तेजी लाकर शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि खनन स्थल यूपी क्षेत्र में आता हो तो तत्काल सम्बन्धित क्षेत्रों के उचाधिकारियों को सूचना दें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पुल की सुरक्षा हेतु किसी भी दशा में पुल के 100 मीटर अप स्ट्रीम व 100 मीटर डाउन स्ट्रीम में खनन न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बिना रोयल्टी उप खनिज का ढुलान करने वाले वाहनों को सीज करते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाये।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नदियों के किनारे कृषि आदि कार्य हेतु आवंटित पट्टो पर विधि विरूद्ध खनन कराने वाले व्यक्तियों के पट्टे तत्काल निरस्त करने की कार्यवाही की जाये।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी मंजुनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

8 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

8 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

10 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

10 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

10 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

10 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279