ठगी मामले में ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से ठगी मामले में फरार चल रहे ईरानी गैंग के एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है, जबकि तीसरा फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पटेलनगर क्षेत्र के बंजारावाला में बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा एक बुर्जुग महिला से पुलिस कर्मी बनकर जेवरात ठगे गये थे। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर ईरानी गैंग के एक सदस्य टीवी कलाकार सलमान जाफरी को मुम्बई से गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया था कि वारदात को उसने अपने साथी इकबाल निवासी देवबंद के साथ मिलकर अंजाम दिया था व ज्वैलरी इस समय इकबाल व उसके जीजा तालिब के पास है। उसने बताया कि मै और इकबाल जो भी ज्वैलरी लाते हैं उन्हे बेचने का जिम्मेदारी इकबाल व तालिब की होती है व मोटर साइकिल व फर्जी पुलिस आई कार्ड भी तालिब ही उपलब्ध कराता है। घटना के बाद मैने सारी ज्वैलरी इकवाल को दे दी थी जिसने मुझे 60,000 रूपये दिये थे। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए इकबाल को देवबंद से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके जीजा तालिब के घर से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व फर्जी पुलिस आईडी के अतिरिक्त मुकदमा वाला में ठगी की गयी ज्वैलरी शत प्रतिशत बरामद की गयी। मामले में तालिब फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

देवभूमि खबर

Recent Posts

दीवाली से पहले देहरादून में स्ट्रीट लाइटों का व्यापक सुधार अभियान

देहरादून। नगर निगम ने दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने…

5 hours ago

दीवाली से पहले देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना को तेज़ किया – नगर आयुक्त

देहरादून नगर निगम दीवाली के अवसर पर शहर को स्ट्रीट लाइटों से जगमग करने के…

5 hours ago

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली की आपूर्ति करेंगे पशुपालक

देहरादुनी।उत्तराखंड की राज्य कैबिनेट ने पहाड़ी क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए एक ऐतिहासिक और आर्थिक…

7 hours ago

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित  बैठक में कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर…

7 hours ago

राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन…

7 hours ago

उत्तराखंड परिवहन निगम की हड़ताल समाप्त, सेवाएं सामान्य

देहरादून।उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 22-10-2024 से प्रारम्भ हुई 48…

7 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279