सीएम ने डी.आई.टी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 1527 छात्रों को प्रदान की गई उपाधियां

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को डी.आई.टी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर 1527 बच्चों को उपाधियां प्रदान की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि की डी.आई.टी विश्वविद्यालय की देश में विशेष पहचान है। उत्तराखण्ड शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है। यहां देश के लगभग सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। देश में शान्तिप्रिय वातावरण एवं अच्छी शिक्षा के लिए देहरादून की विशिष्ट पहचान है। राज्य सरकार का प्रयास है कि यहां देशभर से आने वाले बच्चों को अच्छा वातावरण मिले। इसी उद्देश्य से देहरादून में भारत भारती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से उत्तराखण्ड में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा। हमारे पूर्वजों के त्याग एवं आतिथ्य का भाव की वजह से उत्तराखण्ड की पहचान देवभूमि के रूप में है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज नशे के खिलाफ जंग लड़ने की जरूरत है। छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सात राज्यों का टास्क फोर्स बनाया गया है, जिसका सचिवालय पंचकुला में है। हमारा प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को क्वालिटी एजुकेशन मिले, इसके लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। पौड़ी में स्किल डेवलपमेंट का सेंटर बनाया जा रहा है, यह सेंटर उच्च गुणवत्ता का बनाया जायेगा, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान होगी। गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ ही विदेशी भाषाओं की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। दुनिया को जहां टैक्नोक्रेट की जरूरत है, वहीं भाषाई स्किल भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें स्वरोजगार की दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। स्वरोजगार के साथ ही हम कितने लोगों को रोजगार से जोड़ सकते है। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मिशन में सबका सहयोग जरूरी है। सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाई गई, उससे पॉलीथीन के उपयोग में 75 प्रतिशत कमी आई है। हमें अपने सामाजिक एवं नागरिक दायित्व का सही तरह से निर्वहन करना होगा।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रतिवर्ष दीक्षान्त समारोह कराना अनिवार्य किया है। पिछले 03 सालों में राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किये हैं। सभी डिग्री कॉलेज में प्राचार्यों की नियुक्ति की गई है। कॉलेजों में 90 प्रतिशत से अधिक फैकल्टी है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले विश्वविद्यालय के 05 शिक्षकों को डॉ. भक्तदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। कॉलेजों में 180 दिन की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इस अवसर पर चांसलर डी.आई.टी के चैयरमेन अनुज अग्रवाल, चांसलर डी.आई.टी एन. रविशंकर, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, डी.आई.टी के वीसी ए.के.रैना आदि उपस्थित थे।
देवभूमि खबर

Share
Published by
देवभूमि खबर

Recent Posts

बार-बार अध्यादेश लाकर मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने से क्यों कतरा रही सरकार:सूर्यकांत धस्माना

देहरादून।उत्तराखंड में मलिन बस्तियों के मुद्दे को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस के…

10 hours ago

हेमकुंट साहिब यात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून।हेमकुंट साहिब यात्रा इस वर्ष निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट…

10 hours ago

ग्राम्य विकास मंत्री ने दिए तेज़ी से रिक्त पदों की नियुक्ति और योजनाओं की गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

देहरादून। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी की…

11 hours ago

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली गति, 524.78 एकड़ भूमि आवंटित

रुद्रपुर।सचिव युकाडा सचिन कुर्वे ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से संबंधित वर्चुअल बैठक के दौरान…

12 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सामाजिक संगठनों ने किया एसएसपी से संवाद

देहरादून। दून की 20 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय…

12 hours ago

निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जनपद उधमसिंह नगर में तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण…

12 hours ago

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279